Skip to content

नई मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित, Paheliyan in Hindi

    नई मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित, Paheliyan in Hindi

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- सोने की वह चीज है,
    पर बेचे नहीं सुनार।
    मोल तो ज्यादा है नहीं,
    बहुत है उसका भार।
    उत्तर:- चारपाई
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- नकल उतारे सुनकर वाणी,
    चुप-चुप सुने सभी की कहानी।
    नील गगन है इसको भाए,
    चलना क्या उड़ना भी आए।
    उत्तर:- तोता
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- राजा महाराजाओं के ये,
    कभी बहुत आया काम।
    संदेश इसने पहुचाएँ,
    सुबह हो या शाम।
    उत्तर:- कबूतर
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- आगे ‘प’ है मध्य में भी ‘प’,
    अंत में इसके ‘ह’ है।
    पेड़ों पर रहता है,
    सुर में कुछ कहता है।
    उत्तर:- पपीहा
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- देखी रात अनोखी वर्षा,
    सारा खेत नहाया।
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- पानी तो पूरा शुद्ध था,
    पर पी न कोई पाया।
    उत्तर:- ओस
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- करती नहीं यात्रा दो गज,
    फिर भी दिन भर चलती है।
    रसवंती है, नाजुक भी,
    लेकिन गुफा में रहती है।
    उत्तर:- जीभ
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- नहीं सुदर्शन चक्र मगर,
    मैं चकरी जैसा चलता।
    सिर के ऊपर उल्टा लटका.
    फर्श पर नहीं उतरता।
    उत्तर:- पंखा
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- पास में उड़ता-उड़ता आए,
    क्षण भर देखूँ , फिर छिप जाए।
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- बिना आग के जलता जाए,
    सबके मन को वह लुभाए।
    उत्तर:- जुगनू
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- छिलके को दूर हटाते जाओ,
    बड़े स्वाद से खाते जाओ।
    इतना पर अवश्य देखना,
    छिलके इसके दूर हीं फेंखना।
    उत्तर:- केला
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- आँखें दो हो जाए चार,
    मेरे बिना कोट बेकार।
    घुसा आँखों में मेरा धागा,
    दर्जी के घर से मैं भागा।
    उत्तर:- बटन
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- मध्य कटे तो सास बन जाऊँ,
    अंत कटे तो सार समझाऊँ।
    मैं हूँ पक्षी, रंग सफेद,
    बताओ मेरे नाम का भेद।
    उत्तर:- सारस
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- सर्दी की रात मैं नभ से उतरूँ,
    लोग कहते हैं मुझे मोती।
    सूर्य का प्रकाश देखते हीं,
    मैं गायब होती।
    उत्तर:- ओस
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- एक हाथ है लकड़ी की डंडी,
    बने हुए हैं इसमें आठ घर।
    ज्यों-ज्यों हवा जाए उस भवन में,
    त्यों-त्यों निकले हैं मीठे स्वर।
    उत्तर:- बाँसुरी
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- उड़ नहीं सकती मैं वायु में,
    चल नहीं पाती सड़कों पर।
    लेकिन लाखों पर्यटकों को,
    पहुँचाती हूँ इधर-उधर।
    उत्तर:- रेल
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- बिन जिसके हो चक्का जाम।
    पानी जैसी चीज है वह,
    झट से बताओ उसका नाम।
    उत्तर:- पेट्रोल
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- मैं एक बीज हूँ,
    तीन अक्षर है मेरे।
    दो दल वाला अन्न हूँ,
    दाल बनाकर खाते हो।
    उत्तर:- मटर
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- तरल हूँ पर पानी नहीं,
    चिपचिपा हूँ गोंद नहीं।
    मीठा हूँ पर चॉकलेट नहीं,
    मधुमक्खियों द्वारा मैं बनता हूँ।
    उत्तर:- शहद
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- दो सुंदर लड़के,
    दोनों एक रंग के।
    एक बिछड़ जाए,
    तो दूसरा काम न आए।
    उत्तर:- जूता
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- तरल हूँ पर पानी नहीं,
    चिपचिपा हूँ गोंद नहीं।
    मीठा हूँ पर चॉकलेट नहीं,
    मधुमक्खियों द्वारा मैं बनता हूँ।
    उत्तर:- शहद
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- पढ़ने में, लिखने में,
    दोनों में हीं आता काम।
    कलम नहीं, कागज़ नहीं,
    बताओ क्या है मेरा नाम।
    उत्तर:- चश्मा
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- बैठ तार में आती वह,
    घर के दीप जलाती वह।
    कई मशीनों का है वह प्राण,
    बोलो क्या कहलाती वह।
    उत्तर:- बिजली
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- जंगल मेरी जन्मभूमि है,
    महफिल मेरा धाम।
    सबके होंठ लग कर देती,
    सरगम का पैगाम।
    उत्तर:- बाँसुरी
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- एक सींग की ऐसी गाय,
    जिता दो उतना हीं खाए।
    खाते:- खाते गाना गाए,
    पेट नहीं उसका भर पाए।
    उत्तर:- आटा चक्की
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- आदि कटे तो गीत सुनाऊँ,
    मध्य कटे तो संत बन जाऊँ।
    अंत कटे साथ बन जाता,
    संपूर्ण सबके मन भाता।
    उत्तर:- संगीत
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- पूरे विश्व में एक यहीं,
    सबसे बड़ा महाद्वीप।
    भारत-पाक रूस और
    इसमें हीं है चीन।
    उत्तर:- एशिया
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- हाल:- चाल यदि पूछो उससे,
    नहीं करेगा सीधे बात।
    सादा लगता है,
    पर पेट में रखता दांत।
    उत्तर:- अनार
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- ऐसा एक अजब खजाना,
    जिसका मालिक बड़ा श्याना।
    दोनों हाथों से लुटाता,
    फिर भी दौलत बढ़ता हीं जाता।
    उत्तर:- ज्ञान
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- मुझको उल्टा करके देखो,
    लगता हूँ मैं नौजवान।
    कोई पृथक नहीं रहता,
    बूढ़ा बच्चा या जवान।
    उत्तर:- वायु
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- सिर काट दो, मन दिखता हूँ,
    पैर काट दो, आदर बना दूँ।
    पेट काट दो, कुछ न बताता,
    प्रेम से अपना शीश नवाता।
    उत्तर:- नमन
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- लाल:- लाल आँखें,
    लंबे:- लंबे कान।
    रुई का फुहासा,
    बोलो क्या है उसका नाम?
    उत्तर:- खरगोश
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- डिब्बे पे डिब्बा,
    डिब्बे का गाँव।
    चलती फिरती बस्ती,
    लोहे का पाँव।
    उत्तर:- रेल
    <<< Paheli >>>

    नई मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित, Paheliyan in Hindi, Paheli, Majedaar Paheli, Paheli in Hindi, riddles,

    Pages: 1 2 3
    close