Skip to content

मजेदार पहेलियाँ हिंदी में, Hindi Paheli With Answer

    मजेदार पहेलियाँ हिंदी में, Hindi Paheli With Answer

    <<< Paheliyan >>>
    रात दिन है मेरा, घर पर तुम्हारे डेरा, रोज मीठे गीतों से करती नया सवेरा!
    उत्तर:- गौरैया
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- पीपल की डाल पर, बैठी वह गाती है! तुम्हें हमें अपनी बोली से वह संदेश सुनाती है!
    उत्तर:- चिड़िया
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- कमर कसकर बूढ़ीया रानी, रोज सवेरे चलती है! सारे घर में घूम-घूम के, रोज सफाई करती है!
    उत्तर:- झाड़ू
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- पानी का मटका, पेड़ पर लटका, हवा हो या झटका, उसको नहीं पटका!
    उत्तर:- टमाटर
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- ऐसी कौन सी चीज है? जो इंसान के लिए नुकसान दाई है! लेकिन लोग उसे फिर भी पी जाते हैं!
    उत्तर:- गुस्सा
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- दो उंगली की है सड़क, उस पर रेल चले बेधड़क, लोगों के है काम आती, जरूरत पड़ने पर खाक बनातीउत्तर:- माचिस
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- फली नहीं पर फल कहांउ, नमक, मिर्च के संग सुहाउ, खाने वाले की सेहत बनाउ, सीता मैया की याद दिलाउ!
    उत्तर:- सीताफल
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- ऐसी कौन सी चीज है? जो जागे रहने पर ऊपर रहती है, और सो जाने पर नीचे गिर जाती है!
    उत्तर:- पलक
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- जा जोड़ें तो जापान, अमीरों के लिए है यह शान, बनारसी है उसकी पहचान, दांतों में बढ़ती इसकी मानउत्तर:- पान
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- दिखता नहीं है! पर पहना है, हर नारी ने यह गहना!
    उत्तर:- लज्जा
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- बिना चूल्हे के खीर बनी, ना मीठी ना नमकीन, थोड़ा-थोड़ा खा गए बड़े-बड़े शौकीन!
    उत्तर:- चुना
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- डिब्बा देखा एक निराला, ना ढक्कन ना ताला, न पेनदा नाही कोना, बंद है उसमें चांदी सोना!
    उत्तर:- अंडा
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- ऐसी कौन सी चीज है? जो पति पत्नी को दे सकता है! लेकिन पत्नी पति को नहीं!
    उत्तर:- उपनाम /सरनेम
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- ऐसी कौन सी चीज है? जिसे आप दिनभर उठाते और रखते रहते हैं!उसके बिना हम कहीं जा भी नहीं सकते!
    उत्तर:- कदम
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- ऐसी कौन सी चीज है? जो जून में होती है दिसंबर में नहीं आग में होती है पानी में नहीं!
    उत्तर:- गर्मी
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- काली हूं पर कोयला नहीं, लंबी हूं पर डंडी नहीं,डोर नहीं पर बांधी जाती मैया मेरा नाम बताती!
    उत्तर:- चोटी
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- ऐसी कौन सी चीज है? जो आंखों के सामने आते ही आंखें बंद हो जाती है!
    उत्तर:- रोशनी
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- हरी डंडी, लाल कमान, तौबा-तौबा करे इंसान!
    उत्तर:- मिर्च
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- हाथ आए तो सौ-सौ काटे, थक जाए पत्थर चाटे!
    उत्तर:- चाकू
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- एक माता के दो पुत्र, दोनों महान अलग आकृत, भाई-भाई से अलग, एक ठंडा तो दूसरा आग!
    उत्तर:- सूरज और चांद
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- भूख लगे तो खा सकते हैं, प्यास लगी तो पी सकते हैं, ठंड लगे तो जला सकते हैं!
    उत्तर:- गिला नारियल
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- वह कौन सी चीज है, जो उजाले में दिखती है, काले रंग की होती है, अंधेरे में छुप जाती है!
    उत्तर:- परछाई
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- कमर बांधे घर में रहती, सुबह शाम जरूरत पड़ती, बताओ वह क्या है?
    उत्तर:- झाड़ू
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- वह कौन सा मुख है? जो सुबह से लेकर शाम तक आसमान की तरफ देखता है!
    उत्तर:- सूरजमुखी
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- एक फूल यहां खिला, एक खिला कोलकाता, अजब:- अजूबा हमने देखा, पत्ते के ऊपर पत्ता!
    उत्तर:- फूलगोभी
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- ऐसी कौन सी चीज है? जो इंसान के लिए नुकसान दाई है, फिर भी उसे पी जाते हैं!
    उत्तर:- गुस्सा
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- तीन अक्षर का मेरा नाम, आगे से पढ़ो या पीछे से पढ़ो, उसका मतलब एक समान!
    उत्तर:- जहाज
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- लाल डिब्बे में है पीले खाने, खानो में है लाल-लाल मोती के दाने! बताओ क्या?
    उत्तर:- अनार
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- अंधेरे में बैठी एक रानी, सिर पर है आग, और तन पर है पानी!
    उत्तर:- मोमबत्ती
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- बिना पैर के चलती रहती, हाथों से अपना मुंह है पूछती! बताओ कौन?
    उत्तर:- घड़ी
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- बाहर से हरा, अंदर से पीले मोती के दाने, सब लोग हैं, इसके दीवाने!
    उत्तर:- भुट्टा
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- ऐसी कौन सी चीज है? जिसे उपयोग करने से पहले तोड़ना पड़ता है!
    उत्तर:- अंडा
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- आज के लिए बहुत है उपयोगी, कल होते ही बन जाता रद्दी!
    उत्तर:- न्यूज़पेपर
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- वर्ष की कौन से महीने में 28 दिन आते हैं?
    उत्तर:- वर्ष के हर महीने 28 दिन आते हैं!
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- मैं देता हूं सबको ज्ञान, काला रंग है मेरी शान!
    उत्तर:- स्याही
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- मेरी गर्दन है पर सिर नहीं, बताओ मैं कौन हूं?
    उत्तर:- बोतल
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- बूझो तुम यह पहेली, जब भी छिलोगे मुझे मैं हो जाती हूं नवेली!
    उत्तर:- पेंसिल
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- काले घोड़े पर सफेद सवारी, एक उतरे ने पर दूसरे की बारी!
    उत्तर:- तवा और रोटी!
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- ऐसा क्या है? जो आप का अपना हैं! लेकिन उसका इस्तेमाल आप से ज्यादा दूसरे करते हैं!
    उत्तर:- आपका नाम
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- ऐसा क्या है? जो खरीदने पर काला, जलने पर लाल, और फेंकने पर सफेद रहता है!
    उत्तर:- कोयला
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- ऐसा क्या है जो हमेशा आता तो है लेकिन पहुंचता कभी नहीं?
    उत्तर:- आने वाला कल।
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- ऐसी कौन सी सब्जी है जिसमे ताला और चाबी दोनों आते हैं?
    उत्तर:- लौकी (लॉक + की = लौकी)।
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- अगर 8 को आधा कर दिया जाए तो 0 और 4 के अलावा और क्या उत्तर आएगा?
    उत्तर:- 3.।
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- वह क्या है जो लोग अपनों से ज्यादा दूसरों का लेते हैं?उत्तर:- नाम।
    हर एक लोग अपने नाम से ज्यादा दूसरे का नाम लेते हैं।
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- वह क्या है जो ऊपर नीचे होता है मगर हिलता नहीं है?
    उत्तर:- तापमान।
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- उत्तर क्या है?
    उत्तर:- उत्तर एक दिशा है।
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- ऐसी कौन सी जगह है जहाँ अगर 100 लोग जाते हैं तो 99 लोग ही वापस आते हैं?
    उत्तर:- शमशान-घाट।
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- ऐसी कौन सी जगह है जहाँ अगर 100 लोग जाते हैं तो 101 लोग वापस आते हैं?उत्तर:- बारात।
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- टीना के छः बेहने थी। सबकी मासी थी पर टीना की नही थी। कैसे?
    उत्तर:- वो मासी टीना की माँ थी।
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- वो क्या है जो काला है तोह साफ है और सफेद है तोह गन्दा?
    उत्तर – ब्लैक-बोर्ड।
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- जो इसे बनाता है वो इसे नही चहता। खरीदने वाला इसे खुद के लिए उपयोग नही करता और जिसके लिए उपयोग होता है वो इसे नही देख सकता। वो क्या है?
    उत्तर – शव-पेटिका या ताबूत।
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    ऐसा शब्द बताइए कि जिससे फूल, मिठाई और फल बन जाए?
    उत्तर:- गुलाब जामुन
    <<< Paheli >>>

    मजेदार पहेलियाँ हिंदी में, Hindi Paheli, Majedaar Paheli, Paheliyan in Hindi,

    Pages: 1 2 3
    close