Skip to content

नई मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित, Paheliyan in Hindi

    नई मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित, Paheliyan in Hindi

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- हरी हरी मछली के
    हरे हरे अंडे।
    जल्दी से बूझो पहेली
    नहीं तो पड़ेंगे डंडे।
    उत्तर:- मटर
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- एक पैर है होती,
    जाड़े में हरदम सोती।
    गर्मी में छाया देती,
    सावन में वह हरदम रोती।
    उत्तर:- छतरी
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- सुबह सवेरे आता हूँ,
    शाम ढले चल जाता हूँ।
    मुझे देखकर दिन की शुरुआत,
    सभी को रोशन कर जाता हूँ।
    उत्तर:- सूरज
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- शुरू कटने से हूँ मैं पशु,
    बीच कटे पर काम।
    आखिर कटे तो पक्षी होता
    बताओ मेरा नाम।
    उत्तर:- कागज
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- एक बूढ़े के बारह बच्चे,
    कोई छोटे तो कोई लंबे।
    कोई गर्म और कोई ठंडे,
    बतलाओ नहीं तो खाओ डंडे।
    उत्तर:- साल
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- बिन पावों के चलते देखा,
    इत:- उत उसको फिरते देखा।
    काम विचित्र करते देखा,
    जल से उसे मरते देखा।
    उत्तर:- जूता
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- शरीर है, इसका लंबा-लंबा,
    मुख है, कुछ-कुछ गोरा।
    पेट में जिसके है काली डंडी,
    नाम लिखे हैं वो मेरा।
    उत्तर:- पेंसिल
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- भैया मैं हूँ तीन पंख का,
    चार महीने पाता आराम।
    बिजली का प्रवाह मैं सहता,
    घंटों मैं तो चलता रहता।
    उत्तर:- पंखा
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- दुम कटे तो सीता,
    शीश कटे तो मित्र।
    बीच कटे तो खोपड़ी.
    पहेली है बड़ी विचित्र।
    उत्तर:- सियार
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- धरती में मैं पैर छुपाता,
    आसमान में शीश उठाता।
    हिलता पर कभी न चलता,
    पैरों से हूँ भोजन खाता।
    उत्तर:- पेड़
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- तीन अक्षर का शहर हूँ,
    विश्व में प्रसिद्ध हूँ।
    अंत कटे तो आग बन जाऊँ,
    मध्य कटे तो आरा कहलाऊँ।
    उत्तर:- आगरा
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- सात गांठ की रस्सी,
    गांठ:- गांठ में रस।
    इसका उत्तर जो बताए,
    उसको देंगे रूपए दस।
    उत्तर:- जलेबी
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- मुझे खाना चाहो तो,
    सबसे पहले मुझे तोड़ो।
    मेरे अंदर है सुनहरा खजाना,
    फ्राई कर के झट से खा लो।
    उत्तर:- अंडा
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- एक पहेली मैं बुझाऊ सिर को काट नमक छिड़का?
    उत्तर:- खीरा
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- एक फूल है काले रंग का, सिर पर सदा सुहाय| तेज धूप में लिख लिख कर जाता, पर छाया में मुरझाए? उत्तर:- छाता पहेली:- जो तुझ में है वह उसमें नहीं, जो झंडे में है वह डंडे में नहीं?
    उत्तर:- ‘झ’
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- एक छोटा सा बंदर, जो चले पानी के अंदर?
    उत्तर:- मेंढक
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- बिल्ली की पूंछ हाथ में, बिल्ली रहे इलाहाबाद में?
    उत्तर:- पतंग
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- पढ़ने में, लिखने में, दोनों में ही मैं आता काम; कलम नहीं, कागज़ नहीं, बताओ क्या है मेरा नाम?
    उत्तर:- ऐनक
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- थल में पकड़े पैर तुम्हारे, जल में पकड़े हाथ, मुर्दा होकर भी रहता है, जिंदो के ही साथ?
    उत्तर:- जूता
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- एक नारी के दो बालक, दोनों एक ही रंग, पहला चले दूसरा सोवे, फिर भी दोनों संग?
    उत्तर:- चक्की
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- गर्मी में जिससे हैं हम घबराते, जाड़े में है हम उसी को खाते, उससे हैं प्रत्येक चीज चमकती दुनिया उससे खूब दमकती?
    उत्तर:- धूप
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- ऐसा कौन सा फल है जो कच्चे में मीठा लगता है और पकने के बाद खट्टा या कड़वा लगता है? बताओ?
    उत्तर:- अनानास
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- काटते हैं, फीसते हैं बांटते हैं, पर खाते नहीं?
    उत्तर:- ताश पत्ती
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- हरी डिब्बी, पीला मकान, उसमें बैठा कल्लू राम?
    उत्तर:- पपीता
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- सोने को पलंग नहीं, न ही महल बनाए, एक रुपैया पास नहीं, फिर भी राजा कहलाए?
    उत्तर:- शेर
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- हरी डंडी लाल मकान तोबा तोबा करे इंसान बताओ क्या?
    उत्तर:- लाल मिर्ची
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- टर्र टर्र जो टर्राते है, जो गीत सुनाए, जब यह जेल में तेरा करते, पग पतवार बनाएं?
    उत्तर:- मेंढक
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- एक साथ आए दो भाई, बिन उनके दूर शहनाई, पीटो तब वह देते संगत, फिर आए महफ़िल में रंगत?
    उत्तर:- तबला
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- लाल घोड़ा रुका रहे काला घोड़ा भागता जाए बताओ कौन?
    उत्तर:- धुआँ
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- काला घोड़ा सफेद की सवारी एक उतरा तो दूसरे की बारी?
    उत्तर:- तवा और रोटी
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- कमर बांध कौन में पड़ी, बड़ी सवेरे अब है खड़ी?
    उत्तर:- झाड़ू
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- छोटा सा धागा, सारी बात ले भागा?
    उत्तर:- टेलीफोन
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- कभी बड़ा हो कभी हो छोटा, माह में एक दिन मारे गोता, बताओ क्या?
    उत्तर:- चांद
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- रोज शाम को आती हूं मैं रोज सवेरे जाती हूं, नींद ना मुझको कभी समझना, यद्यपि तुम्हें सुलाती हूं?
    उत्तर:- रात
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- बेशक न हो हाथ में हाथ, जीता है वह आपके साथ?
    उत्तर:- परछाई
    <<< Paheli >>>

    <<< Paheliyan >>>
    पहेली:- बीमार नहीं रहती फिर भी खाती हूं गोली| बच्चे, बूढ़े डर जाते, सुन इसकी बोली?
    उत्तर:- बंदूक
    <<< Paheli >>>

    नई मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित, Paheliyan in Hindi, Paheli, Majedaar Paheli, Paheli in Hindi, riddles,

    Pages: 1 2 3
    close