Skip to content

विकिपीडिया क्या है और इसका उपयोग कैसे करें?

    विकिपीडिया क्या है और इसका उपयोग कैसे करें?

    Wikipedia Kya Hai: जब से इंटरनेट की खोज हुई मानो पूरी दुनिया सिमट कर रह गई है। आज आपको कोई भी जानकारी लेनी हो तो किताबों को खोल कर देखने की जरूरत नहीं पड़ती है, बस एक क्लिक में आपको हर एक प्रश्नों का उत्तर मिल जाता है।

    हमें किसी भी विषय से संबंधित जानकारी चाहिए होती है तो बस गूगल सर्च इंजन पर सर्च करते हैं तो उससे संबंधित सैकड़ों वेबसाइट खुलकर आ जाती है। लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया हैं कि जब भी गूगल सर्च इंजन पर कुछ भी सर्च कीजिए तो सबसे पहले विकिपीडिया की वेबसाइट जरूर देखने को मिलती है।

    इंटरनेट पर ज्यादातर वेबसाइट किसी एक विषय से संबंधित लेख पब्लिश करती है लेकिन विकिपीडिया पर आपको तरह-तरह के लेख मिल जाते हैं। इसके विषय में कुछ निश्चित नहीं है। यूं कहें कि यह ज्ञान कोश है, जहां पर आपको हर विषय से संबंधित उत्तर मिल जाते हैं।

    हालांकि इंटरनेट पर पहले से भी अन्य कई सारे विकी है लेकिन उनमें से विकिपीडिया ही सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इस विकिपीडिया क्या है (what is wikipedia in hindi), विकिपीडिया का इतिहास क्या है (wikipedia in hindi), विकिपीडिया के निर्माता कौन है और किस तरीके से यह कार्य करता है चलिए आज के इस लेख के माध्यम से हम जानते हैं।

    Wikipedia Kya Hai

    विकिपीडिया एक निशुल्क खुली सामग्री ऑनलाइन विश्वकोश है। विकिपीडिया केवल किसी एक इंसान का काम नहीं है बल्कि दुनिया भर के विभिन्न देशों से हजारों लोग इससे जुड़े हुए हैं। विकिपीडिया पर आपको जो लेख देखने को मिलते हैं, वह किसी एक के द्वारा लिखा गया नहीं होता बल्कि हजारों लोगों का योगदान होता है।

    योगदान इसीलिए क्योंकि विकिपीडिया पोस्ट पब्लिश करने के लिए कोई चार्ज नहीं लेता बल्कि लोग निशुल्क स्वयंसेवक के रूप में अपने ज्ञान को इस प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं इस लेख में यदि कोई भी समस्या होती है तो यही लोग अपने लेख में सुधार भी करते हैं।

    विकिपीडिया पर आपको लगभग हर तरह के प्रश्नों का उत्तर मिल जाता है। यह बहुत ही बड़ा ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया है, जिसमें अब तक लगभग करोड़ों से भी ज्यादा आर्टिकल्स पब्लिश हो चुके हैं और विभिन्न भाषाओं में यह आर्टिकल पब्लिश होते हैं। क्योंकि विकिपीडिया पर कई भाषाओं के योगदानकर्ता लेख लिखते हैं।

    अंग्रेजी में विकिपीडिया पर बहुत ज्यादा लेख लिखे जाते हैं। उसमें अब तक करिबन 70 लाख से भी ज्यादा लेख मौजूद है। वहीँ हिंदी विकिपीडिया पर 35 लाख से भी अधिक लेख लिखे जा चुके हैं। यह सभी लेख स्वयंसेवकों ने बिना शुल्क लिए लिखा है।

    आज इनसाइक्लोपीडिया इतना ज्यादा पॉपुलर हो चुका है कि इसे दुनिया के टॉप 100 वेबसाइट्स के सूची में स्थान मिला हुआ है। विकिपीडिया केवल कुछ लोगों तक ही सीमित नहीं है, इस पर कोई भी स्वयं इच्छा से लेख पब्लिश कर सकता है, जिसके बारे में आगे हम जानेंगे।

    विकिपीडिया का अर्थ (Wikipedia Meaning in Hindi)

    विकिपीडिया का वैसे तो अर्थ मुक्त ज्ञानकोष होता है, जहां पर दुनिया भर के योगदानकर्ता द्वारा लेख संपादित किए जाते हैं, जो विभिन्न भाषाओं में होते हैं। लेकिन बात करें विकिपीडिया के शब्द के निर्माण की तो विकिपीडिया दो शब्दों से बना हुआ है विकी और इनसाइक्लोपीडिया।

    सबसे पहले विक्की शब्द को साल 1995 में Ward Cunningham के द्वारा क्रिएट किए गए कंप्यूटर प्रोग्राम से परिचय मिला, जब उन्होंने अपने सॉफ्टवेयर का नाम WikiWikiWeb रखा था। विकी एक Hawaiian शब्द है। इस शब्द का अंग्रेजी अर्थ फास्ट या क्विक होता है। हिंदी में जल्दी या तुरंत होता है।

    बात करें इसके दूसरे शब्द इनसाइक्लोपीडिया की तो इनसाइक्लोपीडिया को ज्ञानकोश कहा जाता है, जहां पर तरह-तरह के ज्ञान उपलब्ध रहते हैं। इस तरीके से विकिपीडिया एक ऐसा ज्ञानकोष है, जहां पर आपको हर एक चीजों की जानकारी तुरंत मिल जाती है।

    विकिपीडिया के संस्थापक (Founder Of Wikipedia)

    वैसे तो विकिपीडिया पर कोई एक मालिकाना हक नहीं रखता है। क्योंकि इस पर हजारों योगदानकर्ताओं के द्वारा लेख संपादित किए जाते हैं। लेकिन बात करें इस वेबसाइट को सबसे पहले कब बनाया गया था और किसने बनाया तो इस वेबसाइट को 15 जनवरी 2001 को लैरी सेंगर और जिम्मी वेल्स ने एक ऑनलाइन एन्साईक्लोपीडिया “Nupedia” को सहयोग करने के लिए खोला था।

    लेकिन बाद में यह वेबसाइट दुनिया की सबसे ज्यादा लोकप्रिय गैर-लाभकारी वेबसाइट के रूप में उभर कर आई। विकिपीडिया का वर्तमान में विकीमीडिया द्वारा संचालन और प्रबंधन किया जाता है, जिसे वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए साल 2003 में बनाया गया था।

     

    विकिपीडिया के लोकप्रिय होने का कारण

    जैसा हमने आपको बताया कि इंटरनेट पर कई सारे wikis है लेकिन उनमें विकिपीडिया काफी ज्यादा लोकप्रिय है। यहां तक कि दुनियाभर के टॉप 100 वेबसाइटों में से एक विकिपीडिया है। आखिर इसके लोकप्रिय होने का सबसे बड़ा कारण क्या है।

    इसके लोकप्रिय होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि यह एक ऐसा ज्ञानकोष है, जिसका इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान है। हर किसी को यहां पब्लिश किए गए वेबसाइट को एडिट करने का परमिशन देता है।

    कोई भी इस साइट में रजिस्टर्ड करके आर्टिकल क्रिएट करके इस वेबसाइट पर पब्लिश कर सकता है। वह चाहे तो किसी और के द्वारा लिखे गए लेख में कोई भी गलती पाने पर उस गलती को सुधार भी सकता है।

    इस तरह यह वेबसाइट किसी एक के कंट्रोल में नहीं है। इसे कोई भी सुधार सकता है और पोस्ट डाल सकता है। हालांकि इस पर पब्लिश किए गए लेख यदि कोई एडिट करता है तो उसे दोबारा तभी पब्लिश किया जाता है जब मॉडरेटर इसकी प्रमाणिकता चेक करते हैं।

    इससे यह समझ सकते हैं कि विकिपीडिया भले ही हर किसी को लेख लिखने और लेख में सुधार करने का परमिशन देता हो लेकिन किए गए बदलाव चेक किए बिना उसे प्रकाशित नहीं करता। इस तरह इस वेबसाइट पर मिलने वाली जानकारी हमेशा सही रहती है।

    विकिपीडिया काम कैसे करता है

    यदि किसी एक व्यक्ति का कोई भी वेबसाइट होती है तो उसे मैनेज करना बहुत ही आसान हो जाता है और उस वेबसाइट पर लेख को पोस्ट करना, एडिट करना या फिर उसको डिलीट करना सारे अधिकार वेबसाइट के ऑनर के पास होते हैं।

    लेकिन विकिपीडिया पर किसी एक का अधिकार नहीं है। तो ऐसे में विकिपीडिया काम कैसे करता है यदि आपके मन में भी ऐसा कोई प्रश्न है तो बता दे कि विकिपीडिया कम्युनिटी के आधार पर काम करता है। विकिपीडिया के मूल में हीं कम्युनिटी बसा हुआ है। हर दिन विकिपीडिया के साइट पर लगभग लाखों लोग विजिट करते हैं, जो लोग विकिपीडिया पर लेख पढ़ने आते हैं, उन्हें रीडर्स कहा जाता है।

    कुछ लोग विकिपीडिया पर लेख लिखने के लिए आते हैं, जिन्हें हम राइटर कहते हैं। जो अपने भाषा अनुसार जो लेख विकिपीडिया पर मौजूद नहीं है, ऐसे विषय पर नया लेख संपादित करते हैं। वहीं कुछ लोग विकिपीडिया पर मौजूद लेख में कुछ और ज्यादा ऐड करके या और कुछ डिलीट करके उसमें सुधार करते हैं, जो एडिटर की तरह काम करते हैं।

    इस तरह देखा जाए तो विकिपीडिया पर राइटर, एडिटर और एडमिन सभी एक साथ मिलकर काम करते हैं। इस तरह वे एक अपना कम्युनिटी बना लेते हैं।

    जो लोग बहुत समय से निरंतर ही विकिपीडिया कम्युनिटी में अपना कंट्रीब्यूशन दे रहे होते हैं, विकिपीडिया उन्हें अपना एडमिनिस्ट्रेटर प्रिविलेजेस प्रदान करती है। जिससे उन्हें कुछ और भी चीजों को करने का अधिकार मिल जाता है। जैसे कि पेजेस को डिलीट करना, अनडिलीट करना, आईपी एड्रेस को ब्लॉक करना या अनब्लॉक करना आदि।

    विकिपीडीया के फायदे

    • विकिपीडिया का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यहां पर आपको लगभग हर तरह के प्रश्नों का उत्तर मिल जाता है। आप किसी भी विषय से संबंधित जानकारी यहां पर प्राप्त कर सकते हैं।
    • विकिपीडिया पर प्रत्येक लेख में दी गई जानकारी को रेफरेंस के साथ प्रकाशित किया जाता है, जिस कारण आप चाहे तो उसी से संबंधित जानकारी को किसी अन्य वेबसाइट से भी प्राप्त कर सकते हैं।
    • इस वेबसाइट पर आपको किसी एक विषय से संबंधित शुरुआत से अंत पूरी जानकारी मिल जाती हैं।
    • ज्यादातर लोग वेबसाइट किसी एक कैटगरी पर रखते हैं जैसे की न्यूज़, कुकिंग, इंटरटेनमेंट या एजुकेशनल बेस्ड। लेकिन विकिपीडिया पर तरह-तरह के कैटेगरी से संबंधित लेख मिल जाते हैं।
    • विकिपीडिया पर आपको विभिन्न भाषाओं में लेख मिल जाते हैं। यहां पर जो लेख हिंदी में उपलब्ध है, वही लेख आपको इंग्लिश में भी पढ़ने को मिलते हैं। यहां तक कि अन्य कई सारी भाषाओं में भी लेख यहां पर प्रकाशित होते हैं।
    • विकिपीडिया पर मौजूद लेखों को एडिट किया जा सकता है। वहीं कोई भी इस प्लेटफार्म पर नए लेख को संपादित कर सकता है।
    • विकिपीडिया पोर्टल किसी भी व्यक्ति को जो खाली समय में स्वयंसेवक के रूप में अपने ज्ञान को अन्य लोगों तक पहुंचाना चाहता है, उन्हें अपने लेख को संपादित करने का मौका देता है।

    विकिपीडिया के पेज में बदलाव कैसे किया जाता है?

    जैसे हमने आपको उपरोक्त लेख में बताया कि विकिपीडिया एक खुला ज्ञानकोष है, जहां पर आप अपने लेख को संपादित कर सकते हैं और वहीं मौजूद लेख में कुछ सुधार भी कर सकते हैं। यदि आप देखना चाहते हैं कि आपके द्वारा लेख में किए गए सुधार को दोबारा विकिपीडिया पब्लिश करता है कि नहीं तो आप खुद एक बार सुधार करके देख सकते हैं।

    इसके लिए सबसे पहले आपको विकिपीडिया के वेबसाइट पर जाना होगा और फिर आपको वहां पर ऐसे टॉपिक को सर्च करना है, जिसके बारे में आपको अच्छा खासा ज्ञान हो। जब आपको वह टॉपिक मिल जाता है तो उस पेज पर जाना है और उस विषय से संबंधित लेख को पढ़ना है।

    यदि मौजूद आर्टिकल को ध्यान से पढ़ने पर आपको लग रहा है कि उस लेख में कुछ और ज्यादा ऐड करने की जरूरत है या कुछ लाइन गलत है, जिसे डिलीट कर देना चाहिए तो आप खुद एडिट कर सकते हैं। जिसके लिए आपको उसी पेज पर Edit the page का विकल्प देखने को मिलता है, जिस पर आपको क्लिक करना होगा। उसके बाद आप वहां पर जो भी बदलाव करना चाहते हैं, उस बदलाव को कर सकते हैं और फिर अपने चेंज को सबमिट कर सकते हैं।

    आपके द्वारा किए गए बदलाव को अप्रूव होने में समय लगता है। इसीलिए 2 से 3 दिन के बाद दोबारा आप विकिपीडिया के उस पेज पर जाएं, जिसमें आपने बदलाव किया और देखिए कि क्या आपके द्वारा किए गए बदलाव को विकिपीडिया ने अप्रूव किया है या नहीं।

    ऐसी बहुत सी कम्युनिटी टूल्स है, जिसके जरिए कम्युनिटी को आपके द्वारा किए गए बदलाव के बारे में पता चल जाता है। यदि आपके बदलाव सही होते हैं तो अप्रूवल मिल जाता है और फिर वह बदलाव आपको दिखने लगते हैं।

    लेकिन यदि आपके द्वारा ऐड की गई जानकारी सही नहीं है तो फिर उसे रिजेक्ट कर दिया जाएगा, जिसे विकिपीडिया के उस पेज पर पब्लिश नहीं किया जाएगा। इस तरह आप विकिपीडिया पर लेख में सुधार कर सकते हैं और नए लेख को संपादित कर सकते हैं। लेकिन विकिपीडिया के पेज पर वह तभी पब्लिश होता है जब वह सही होता है।

    वैसे आपके द्वारा किए गए बदलाव पब्लिश हो या ना हो लेकिन विकिपीडिया के किसी एक पेज के लेख में जो भी बदलाव किए जाते हैं, वह रिवीजन हिस्ट्री में रहता है। यानी कि जो भी लोग किसी लेख में सुधार करते हैं, सिस्टम उसे रिकॉर्ड कर लेता है, जिसे उस पेज के टॉप मे स्थित टैब के हिस्ट्री पर क्लिक करके देख सकते हैं।

    वहां पर बदलाव किए गए की लिस्ट होती है और उसे रिसेंट चेंजेंज पेज में रखा जाता है, जिसे कोई भी व्यक्ति किसी भी समय देख सकता है कि कौन से पेज में क्या-क्या बदलाव किया गया है।

    विकिपीडिया के पेज पर किए गए बदलाव के बारे में जाने

    विकिपीडिया में एक personal tool है watchlist। इससे किसी भी एक पेज पर किए गए बदलाव के बारे में पता चल जाता है। यदि आपने विकिपीडिया पोर्टल पर किसी एक पेज के लेख में कोई बदलाव किया है और आपको वह लेख काफी ज्यादा पसंद आया है और आप हमेशा जानना चाहते हैं कि इसमें कोई और क्या-क्या बदलाव करता है तो आप उस पेज को वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं, जिससे आगे कोई भी उस लेख में कुछ भी बदलाव करता है तो आपको नोटिफिकेशन मिलती रहेगी।

    विकिपीडिया पर अकाउंट बनाने की प्रक्रिया

    विकिपीडिया की किसी भी पेज पर यदि आप कुछ एडिट करना चाहते हैं या अपना नया लेख संपादित करना चाहते हैं इसके लिए आपको इस पर अकाउंट बनाना पड़ेगा।

    • विकिपीडिया पर अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले तो आपको विकिपीडिया की वेबसाइट पर जाना होगा।
    • विकिपीडिया के वेबसाइट में सबसे ऊपर दाएं कोने में आपको “Sign in/create account” देखने को मिलेगा, उस पर आपको क्लिक करना है।
    • उसके बाद आपको एक बॉक्स में “Create One” लिखा हुआ दिखाई देगा, उसको सिलेक्ट करना है।
    • जैसे ही आप इस पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने अकाउंट क्रिएट करने का पेज खुलकर आ जाता है।
    • अब उस पेज में आपको कैप्चा को टाइप करना होगा। हालांकि पहले कैप्चा का इस्तेमाल नहीं होता था लेकिन अब कंप्यूटर एक्टिवेटेड प्रोग्राम्स के साथ धोखाधड़ी होने से रोकने के लिए कैप्चा कोड का प्रयोग किया जाने लगा है।
    • कैप्चा कोड की इमेज को आप नहीं समझ पाते हैं तो आप उसे रिफ्रेश कर सकते हैं, जिससे आपके सामने दूसरी इमेज आ जाती है। उसके बाद आपको सही-सही कैप्चा कोड को भरना है।
    • उसके बाद आपको यूजरनेम वाले बॉक्स पर क्लिक करना होगा, जहां पर आपको यूजरनेम डालना होगा।
    • यहां पर आप अपने किसी अन्य सोशल मीडिया अकाउंट के यूजरनेम को भी डाल सकते हैं। हालांकि आप चाहे तो अपनी क्रिएटिविटी के अनुसार अपने इंटरेस्ट के अनुसार किसी अलग तरह के भी यूजरनेम का चुनाव कर सकते हैं। बस आपको ध्यान रखना है कि किसी ऐसे यूजरनेम का चुनाव नहीं करना, जो किसी दूसरे के व्यवसाय को प्रमोट करें। नहीं तो हो सकता है कि आपका एडमिन ब्लॉक भी हो जाए।
    • उसके बाद उसके नीचे पासवर्ड वाले बॉक्स में आपको एक पासवर्ड डालना होगा। उस पासवर्ड को आपको याद रखना है। आप चाहे तो उसे कहीं लिख सकते हैं।
    • पासवर्ड कंफर्म करने के लिए दोबारा आपको रीएंटर करना होगा, उसके लिए आपको कंफर्म पासवर्ड वाले बॉक्स पर क्लिक करना होगा।
    • वहां पर आपको ईमेल एड्रेस भी ऐड करने का बॉक्स मिलता है। यदि आप अपना ईमेल एड्रेस ऐड करना चाहते हैं तो ईमेल बॉक्स पर क्लिक करना है और वहां पर आप अपने ईमेल आईडी को दर्ज कर सकते हैं। अंत में आपको क्रिएट अकाउंट बटन पर क्लिक करना है।

     

    FAQ

    विकिपीडिया का अर्थ क्या होता है?

    विकिपीडिया एक ज्ञानकोष है, जहां पर हर एक विषय से संबंधित जानकारी उपलब्ध है। यह खुला ज्ञानकोष है, जहां पर कोई भी अपने ज्ञान को लेख के माध्यम से लोगों तक पहुंचा सकता है।

    विकिपीडिया कितनी भाषाओं में लेख संपादित करता है?

    विकिपीडिया के 329 भाषाओं का संस्करण है। विकिपीडिया पर अंग्रेजी, जर्मन, स्वीडिश, फ्रेंच, हिंदी, डच जैसे विभिन्न भाषाओं में लेख संपादित किए जाते हैं।

    विकिपीडिया का मुख्य नुकसान क्या है?

    वैसे तो विकिपीडिया की कोई हानि नहीं है। लेकिन विकिपीडिया पर जो लेख लिखते हैं, वह कोई विद्वान नहीं होते हैं। वह अपने अनुभवों से जितनी उन्हें जानकारी होती है, उस अनुसार वह लेख लिखते हैं। ऐसे में किसी एक विषय से संबंधित लेख में अक्सर बदलाव होते ही रहता है।

    विकिपीडिया पर कितने शब्दों का लेख लिख सकते हैं?

    विकिपीडिया पर आप 200 से लेकर 1000 शब्दों का भी आर्टिकल लेख लिख सकते हैं। इतना ही नहीं आप अपने लेख पर फोटो भी लगा सकते हैं। किसी अन्य के लेख में कुछ सुधार भी कर सकते हैं।

    क्या विकिपीडिया को कोई और भी शुरू कर सकता है?

    विकिपीडिया आज देश भर के करोड़ों लोगों की एक कम्युनिटी के आधार पर बनी हुई है। ऐसे में यदि कोई और भी इस तरह की कम्यूनिटी वेबसाइट को शुरू करना चाहता है तो इसके लिए काफी कठिन मेहनत की जरूरत है।

    विकिपीडिया पर कौन-कौन से कैटेगरी से संबंधित लेख उपलब्ध है?

    विकिपीडिया का अर्थ है ज्ञान कोष जहां पर कैटेगरी की कोई सीमा नहीं है। यहां पर विभिन्न कैटेगरी से संबंधित लेख उपलब्ध है।

     

    विकिपीडिया क्या है और इसका उपयोग कैसे करें?, mathematics क्या है इसका जीवन मे क्या उपयोग है,कैसे चेक करते है,ब्लड प्रेशर कैसे चेक करते है,गणित क्या है,हमारे जीवन मे क्या महत्व है गणित का,विकिपीडिया,मोबाइल से ब्लड प्रेशर कैसे चेक करते है,dark web क्या है,कैसे बनती है किडनी में पथरी ?,डार्क वेब क्या है,किडनी स्टोन कैसे होते है ?,kidney stone ना हो इसलिए क्या करे ?,ब्लड प्रेशर कैसे चेक करते,डार्क वेब क्या है….? हिंदी में,कैसे चेक,ब्लड प्रेशर कैसे,अंडा बिरयानी कैसे बनाये,चेक करते है

    close