Skip to content

संता बंता की मजेदार जोक्स Viral Jokes, Santa Banta Jokes in Hindi

    संता बंता की मजेदार जोक्स Viral Jokes, Santa Banta Jokes in Hindi

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    Santa (संता):- तुम्हारे रिजल्ट (परिणाम) का क्या हुआ?
    पप्पू:- वो प्रिंसिपल का बेटा फेल हो गया!
    Santa (संता):- तुम्हारा?
    पप्पू:- वो मेजर साहब का बेटा भी फेल हो गया!
    Santa (संता):- तुम्हारा क्या हुआ?
    पप्पू:- वो डॉक्टर साहब का बेटा भी!
    Santa (संता):- इडियट, मैं इतनी देर से तुम्हारे बारे में पूछ रहा हूं!
    पप्पू:- तो आप कौन से ‘प्रधानमंत्री’ हो जो आप का बेटा पास हो जाएगा!
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    संता अपनी तनख्वाह का चेक लेकर अपने बॉस के पास गया और बोला;
    Santa (संता):- मेरे वेतन में से दो सौ रुपये कम हैं!
    बॉस:- पिछले महीने जब मैंने तुम्हें दो सौ रुपये ज्यादा का चेक दिया था, तब तो तुमने कोई शिकायत नहीं की थी?
    Santa (संता):- जी वह आपकी पहली गलती थी, इसलिए मैंने ध्यान नहीं दिया, लेकिन अगर गलती करना आप अपनी आदत बना लेंगे तो मुझे कहना ही पड़ेगा ना!
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    सांता ने God से पूछा :
    क्या मैं अगले जन्म में
    गधा बन सकता हु.?
    God ने जवाब दिया :
    आप इस सुविधा का
    लाभ पहले ही ले चुके है.
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    एक बार संता की गर्लफ्रेंड ने उस से पूछा;
    गर्लफ्रेंड:- जानू एक बात पूछूँ?
    Santa (संता):- हाँ पूछो!
    गर्लफ्रेंड:- डार्लिंग क्या मैं तुम्हारे सपनों में आती हूं?
    Santa (संता):- नहीं!
    गर्लफ्रैंड:- क्यों नहीं?
    Santa (संता):- क्योंकि मैं हनुमान चालिसा पढ़ कर सोता हूं!
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    एक बार संता एक कपडे दुकान में गया और दुकानदार से बोला, “भाई साहब क्या आप औरतों के कपडे भी रखते हैं?”
    दुकानदार:- जी हाँ, कहिये।
    Santa (संता):- तो मुझे एक लेडीज सूट दिखाइये।
    संता की बात सुन दुकानदार ने उसे बड़े गौर से देखा और बोला, “बीवी के लिए चाहिए या कोई अच्छा वाला दिखाऊ?”
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    एक बार एक बुढ़िया मर गयी तो उसकी बेटी जोर-जोर से रोने लगी और बोली।
    बेटी:- “अम्मा कहाँ गयी तू, जहां ना धूप-ना छाँव, ना रोटी-ना सब्जी, ना बिजली ना पानी।
    साथ में ही संता और बंता भी शोक मनाने गये हुए थे।
    संता ने साथ में बैठे बंता को कोहनी मारी और बोला, “अबे देख बुढ़िया कहीं हमारे घर पे तो नहीं चली गयी?”
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    Santa (संता):-कौन सी कास्ट ( जाति ) के लोग
    अच्छे नागरिक होते हैं ?
    Banta (बंता):-बनिए ……!
    Santa (संता):-वो कैसे..?..
    Banta (बंता):-हर जगह लिखा होता है,
    देश के अच्छे नागरिक “बनिए” देशभक्त “बनिए”
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    संता बड़ी देर से अपने कमरे में कुछ ढूंढ़ रहा था,
    परेशान होकर उसकी पत्‍‌नी जीतो बोली
    जीतो-तुम इतनी देर से क्या ढूंढ़ रहे हो?
    Santa (संता):- हिडन कैमरा!
    जीतो- तुम्हें ऐसा क्यों लगा इस कमरे में हिडन कैमरा लगा है?
    Santa (संता):- अगर यहां हिडन कैमरा नहीं लगा होता तो टी.वी. में आ रहे इस आदमी को
    कैसे पता होता कि हम स्टार प्लस देख रहे हैं, बार-बार यह आप देख रहे हैं स्टार
    प्लस क्यों बोल रहा है?
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    संता ने अपने आलसी नौकर से कहा, यहाँ पर इतने सारे मच्छर गुनगुना रहे हैं तू इन्हें मार गिरा।
    थोड़ी देर बाद संता फिर से बोला।
    Santa (संता):- अबे साले नौकर के बच्चे मैंने तूझे मच्छर मारने को कहा था, अभी तक तूने मारे नहीं वो अब भी गुन-गुना रहे हैं।
    नौकर:- साहब मच्छर तो मैंने मार दिए, यह तो उनकी पत्नियां हैं जो विधवा होकर रो रही हैं।
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    Santa (संता):- देख, देख, वो लड़की
    मेरी तरफ देखकर मुस्कुरा रही थी।
    Banta (बंता):- अबे सिर्फ मुस्कुरा ही तो रही है।
    पता है जब मैंने पहली बार
    तेरी शकल देखी थी
    तो तीन दिन तक अपनी
    हंसी रोक नहीं पाया था…..
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    Santa (संता):- यार बंता क्या तुम्हें रात में मच्छर परेशान नहीं करते?
    Banta (बंता):- कतई नहीं।
    Santa (संता):- भला वो कैसे? मुझे तो बहुत परेशान करते हैं।
    Banta (बंता):- मैं रात को शराब पीकर जब बिस्तर पर लेटता हूं तो मच्छर मुझे घेर लेते हैं, पहले तो नशे की हालत में मुझे उनके काटने का पता नहीं चलता और जब मैं होश में आता हूं,तो वे नशे में धुत हो चुके होते हैं।
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    एक मरीज डॉक्टर के पास गया।
    मरीज:- डॉक्टर साहब मेरे कान में मटर का पौधा उग आया है।
    डॉक्टर:- यह तो बड़ी हैरानी की बात है!
    मरीज:- जी हां डॉक्टर साहब हैरानी की बात तो है ही क्योंकि मैंने तो अपने कान में भिन्डी के बीज डाले थे।
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    संता को अपना कुत्ता बेचना था.
    बंता उसे खरीदने वाला था…….
    Banta (बंता):- क्या यह कुत्ता वफादार है?…..
    Santa (संता):- हां जी, मै इसको तिन
    बार पहले भी बेच चूका हू,
    ये इतना वफादार है
    की हर बार मेरे पास वापिस आ जाता है
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    संता अपने लिए लड़की देखने गया।
    लड़की के बाप ने संता को एकांत में लड़की से बात करने के लिए भेज दिया।
    संता की समझ में नहीं आया कि क्या बात करे तो बड़ी हिम्मत जुटाकर उसने पूछा, “बहनजी, आप कितने भाई-बहन हो”?
    लड़की ने ठंडी सांस भर कर जवाब दिया, “अभी तक तो दो ही थे मगर अब तीन हो गए”।
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    पत्नी:- सुनो जी अखबार में खबर है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बेच डाला ?
    पति:- ओह! कितने में?
    पत्नी:- एक साइकिल के बदले में, कहीं तुम भी तो ऐसा नहीं करोंगे।
    पति:- मैं इतना मूर्ख थोडे ही हूं, तुम्हारे बदले में तो कार आ सकती हैं।
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    Santa (संता):- यार मैं बचपन मे
    10 वे माहले से गिर गया था
    Banta (बंता):- फिर क्या हुआ तु मर गया था
    कि बच गया
    Santa (संता):- पता नही यार भूल गया..
    बहुत पुरानी बात है ना इसलिये
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    पति:- मैंने रात को सपना देखा।
    पत्नी:- क्या देखा?
    पति:- कि तुम प्यार कर रही हो।
    पत्नी:- किससे?
    पति:- वही तो मैं पहचान नहीं सका। रात मैं बिना चश्मे के ही सो गया था।
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    Banta (बंता):- यार क्या तूने कभी प्यार किया है?
    Santa (संता):- हाँ भाई किया तो है।
    Banta (बंता):- अच्छा तो बता मोहब्बत क्या है?
    संता कुछ देर सोचता है और कहता है, “मोहब्बत एक से हो, तो भोलापन है, दो से हो तो अपनापन है, तीन से हो तो दीवानापन है, चार से हो तो पागलपन है और अगर फिर भी गिनती ना रुके तो कमीनापन है।
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    एक बार संता की पत्नी ने उस से पूछा , “सुनो जी आपसे एक सवाल पूछूँ?”
    Santa (संता):- हाँ-हाँ जान पूछो।
    जीत्तो:- जी अरेंज मैरिज और लव मैरिज में क्या अंतर होता है?
    Santa (संता):- देखो भागवान, अरेंज मैरिज का मतलब होता है `बिका हुआ माल वापस नहीं होगा` और लव मैरिज का मतलब होता है `पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें”।
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    संता एक पेट्रोल पम्प पर गया.
    वहां बोर्ड लगा था
    “DO NOT USE MOBILE PHONE HERE”.
    संता ने फ़ौरन अपना मोबाइल निकाला
    और एक-एक करके अपने
    सभी दोस्तों को कॉल करके हिदायत दी,
    “अभी मुझे कॉल मत करना.
    यहाँ मोबाइल USE करना मना है !”
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    संता एग्जाम देने गया तो अपने साथ प्लंबर को भी ले गया।
    क्यों?
    क्योंकि उसे खबर मिली थी कि पेपर लीक हो गया है!
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    संता अपनी पुरानी एलबम देखते हुए, मम्मी ये फोटो में आपके साथ इतना स्मार्ट कौन है?
    मम्मी (संता से)- ये तुम्हारे पापा हैं।
    Santa (संता):- तो हम इस गंजे के साथ क्यों रहते हैं।
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    टीचर- क्या तुम बता सकते हो अपनी भाषा को मातृभाषा क्यों कहते हैं, पितृभाषा क्यों नहीं?
    Santa (संता):- सर क्योंकि हमारे देश में पिता को मुश्किल से कभी बोलने का मौका मिलता है..
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    संता (पुलिस स्टेशन जा कर बोला)
    Santa (संता):- मुझे फोन पर जान से
    मारने की धमकी मिल रही है।
    पुलिस- कौन दे रहा है?
    Santa (संता):- BSNL वाले
    कहते हैं,.. बिल नहीं भरा तो काट देंगे।
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    Santa (संता):- यार एक सवाल पूछू?
    Banta (बंता):- हां पूछ
    Santa (संता):- यार जब कोई मजाक उड़ाता है तो मजाक उड़कर कहा जाता है।
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    Banta (बंता):- संता, अगर तु रास्ते से जा रहा है और रास्ते मे 50 और 100 का नोट पड़ा है तो तु कौन सा नोट उठायेगा?
    Santa (संता):- 100 का नोट
    Banta (बंता):- तभी तो तुझे लोग बुद्धू कहते है दोनो नोट लेना 50 का नोट क्यों छोड़ रहा है।
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    संता पहली बार 5 स्टार होटल में गया… झिझकते हुए चाय का आर्डर दिया….
    कुछ ही मिनट में एक सजा धजा वेटर एक केतली में गर्म पानी, एक केतली में दूध, एक चाय पत्ती का पाउच और थोड़े चीनी के क्यूब देकर चला गया…
    संता ने जैसे तैसे चाय बना कर पी ली…
    थोड़ी देर बाद वेटर आया और पूछा : would u like to have anything more, sir?
    संता बोला : इच्छा तो बिरयानी खाने की भी थी, पर रहने दो … मुझे बनाना नहीं आता !!!
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    <<< Santa Banta Jokes >>>
    Santa (संता):- तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए ?
    Banta (बंता):- नर्स बार बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा.. ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है!
    Santa (संता):- तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है ? सही तो कह रही थी नर्स !
    Banta (बंता):- साले, वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी !!!
    <<<😄😃 संता बंता जोक्स 😜😉>>>

    संता बंता की मजेदार जोक्स Viral Jokes, संता बंता जोक्स इन हिंदी, Santa Banta Jokes in Hindi, Santabanta Jokes, Santa Banta Jokes Hindi, Santabanta Jokes in Hindi,

    संता बंता की मजेदार जोक्स Viral Jokes, Santa Banta Jokes in Hindi
    santa banta jokes,santa banta,santa banta jokes in hindi,santa banta jokes in hindi cartoon,santa banta funny jokes,santa banta funny videos in hindi,santa banta funny videos,santa banta videos,santa banta non veg joke in hindi,santa banta comedy,jokes,santa banta ke chutkule,santa banta ke jokes,santa banta chutkule,santa banta joke,santa,banta,funny jokes,canta banta jokes,hindi jokes,parody santa banta funny videos, viral jokes

    Pages: 1 2
    close