Skip to content

Merry Christmas Poem in Hindi

    Merry Christmas Poem in Hindi

    मेरी क्रिसमस कविता हिंदी में: क्रिसमस का त्यौहार 25 दिसम्बर को हर साल पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस के दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था, इसलिए यह सम्पूर्ण विश्व में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

    क्रिसमस के दिन लोग एक दूसरे को बधाई देते है खुशियाँ और मिठाई बांटते है। यहाँ पर हम क्रिसमस पर कविता शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

     

    क्रिसमस पर कविता (Merry Christmas Poem in Hindi)

    मेरी क्रिसमस हिंदी कविता

    ठंडी-ठंडी हवाओं में
    कोई मेरी क्रिसमस गाता है
    हर बार एक थैला भरकर
    वो गिफ्ट लेकर आता है
    माँ हमसे कहती है
    वो बच्चों को प्यार है करता
    हरे भरे क्रिस्ट्मस ट्री को
    वो सुन्दर सज़ा के देता
    दिसंबर 25 को आता वो
    उन्हें संता-सांता कहा जाता है।

    मेरी क्रिसमस पर हिंदी में कविता

    क्रिसमस है आया
    ढेरों खुशियाँ संग लाया
    चारों तरफ है सितारों की चमक
    है संग सांता क्लॉस की दमक
    चॉक्लेट कैंडी की है छाई बहार
    खिलौनों और कपड़ों से हैं सजे बाज़ार
    चर्च में हैं कैरल गाये जा रहे
    जीसस का जन्मदिन सब हैं माना रहे
    इस बड़े दिन मुझको भी कुछ बतलाना है
    तुम संग प्यार को निभाना है
    खुश तुम रहो यूँ ही हमेशा
    तुमको क्रिसमस की बहुत बधाई।

    क्रिसमस पर कविता हिंदी में

    आया क्रिसमस का पर्व
    सबको हो रहा गर्व,
    चमक है चारों तरफ सितारों की
    कमी नहीं है यारों की,
    क्रिसमस ट्री सजे हैं बाजार में
    बच्चे जी रहे हैं बहार में,
    हर कोई जा रहा चर्च
    सबको हो रहा हर्ष,
    सांता बांट रहे उपहार
    आप भी बरसाओ प्यार,
    बनाये रखना भाईचारा
    क्रिसमस त्यौहार है बड़ा प्यारा।।

    Christmas Par Kavita

    जिंगल बैल्स बस रहे हैं
    साल खत्म हो रहा है।

    पर उससे पहले 25 दिसंबर
    क्रिसमस आ रहा है,
    क्रिसमस आ रहा है।

    क्रिसमस ट्री लायेंगे
    उसे सजायेंगे
    ऊँची डाली पर,
    तारा लगायेंगे।

    अच्छे बच्चे बनेंगे,
    सांता याद करेंगे,
    तोहफे लायेंगे
    हाथ मिलाएंगे।

    क्रिसमस आ रहा है,
    क्रिसमस आ रहा है।

    क्रिसमस प्यार का उत्सव है,
    जादू कर देता है,
    मन को छू लेता है,
    प्यार से भर देता है।

    क्रिसमस आ रहा है,
    क्रिसमस आ रहा है।

     

    क्रिसमस हिंदी कविता

    क्रिसमस पर मिलते बच्चों को कई उपहार,
    इसीलिए तो बच्चे सालभर करते क्रिसमस का इंतजार।

    लोग सजाते घरों के सामने क्रिसमस ट्री,
    ताकि बच्चों की हो हर खुशियां पूरी।

    आओ साथ मिलकर मनाये क्रिसमस का त्योहार,
    जो हममें बढ़ाता भाईचारा और प्यार।

    जिसमें रहता बच्चों को सांता का इंतजार,
    क्योंकि अपने साथ वह लाते ढेरो तोहफे हर बार।

    इसीलिए सबको भाता यह क्रिसमस का त्योहार,
    जिसे मिलकर मनाता पूरा घर परिवार।

    क्रिसमस पर कविता हिंदी में

    सांता आओ सांता आओ,
    शांति और खुशहाली लाओ,
    चाकलेट टॉफियाँ हुयी पुरानी,
    देश प्रेम का सन्देश लाओ,
    आंतकवाद बढ़ा है देश में,
    उसको आओ दूर भगाओ,
    न्यारी प्यारी दुनिया सारी,
    आंतकवाद से बिगड़ रही है,
    सबको प्यार का पाठ पढ़ाओ,
    सांता आओ सांता आओ,
    शांति और खुशहाली लाओ।

    हिन्दी कविता क्रिसमस

    गोलू, सोनू छोड़ो असमंजस,
    आया है भाई हैप्पी क्रिसमस।

    लो आई मस्ती की बहार,
    मांगो क्या चाहिए उपहार,
    सांता क्लाउस उनको ही देंगे,
    जिनका होगा सद्व्यवहार,
    किस उधेड़-बुन में गए फंस,
    आया है भाई हैप्पी क्रिसमस।

    ईसा मसीह का जन्मदिन,
    क्रिसमस ट्री सजाने का दिन,
    सभी मिल गाओ ताक-धिना-धिन,
    तोहफों का आनंद लो हंस हंस,
    आया है भाई हैप्पी क्रिसमस।

    मेरी क्रिसमस कविता हिंदी में

    क्रिसमस आया पास में,
    बच्चे करे पुकार
    सान्ता लेकर आएंगे,
    झोला भर उपहार।

    झोले में उपहार है,
    और सर पे टोपी लाल
    गोलू-मोलू गुड्डे जैसा,
    सान्ता लगे कमाल।

    टन-टन-टन टन-टन-टन
    संता घंटी के साथ आता है
    हो-हो-हो हो-हो-हो,
    हो-हो करके खूब हंसाता।

    देखो दोस्तों आ गया
    यीशु का जन्मदिन,
    जब लोग खुशियों के
    गीत गाते पूरे दिन।

    इसी को कहते हैं
    क्रिसमस का त्योहार,
    जिसपर सभी को
    मिलता प्यार।

     

    Merry Christmas Poem in Hindi, christmas poem in hindi,poem on christmas in hindi,best christmas poem in hindi,merry christmas poem in hindi,merry christmas,christmas poem,hindi christmas song,christmas poem in hindi 2021,christmas songs in hindi,hindi poem on christmas,kids poem in hindi,santa claus poem in hindi,christmas,poem on christmas day in hindi,christmas song in hindi,christmas song,christmas poem for kids,christmas songs,poem on christmas,christmas day poem in hindi

    close