Skip to content

कन्या भ्रूण हत्या पर निबंध, Kanya Bhrun Hatya Par Nibandh

    कन्या भ्रूण हत्या पर निबंध, Kanya Bhrun Hatya Par Nibandh

    यहां पर आपको कन्या भ्रूण हत्या पर 10 पंक्तियों में निबंध पढ़ने को मिलेगा अगर आप कन्या भ्रूण हत्या पर पूरा निबंध पढ़ना चाहते हैं तो इस पर मैंने पहले से ही 600 शब्दों में निबंध लिखा है आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके उसे पढ़ सकते हैं।

    प्रस्तावना

    पुराने जमाने में जब विज्ञान ने तरक्की नहीं की थी तब बहुत से लोग अज्ञानता के कारण लड़कियों को श्राप मानते थे, चलिए बहुत से लोग के घर में जब कोई लड़की जन्म लेती थी तो उसकी हत्या कर दी जाती थी और फिर धीरे-धीरे आज के समय में आधुनिक उपकरण का आविष्कार हो चुका है जिससे पेट में पलने वाले बच्चे को पहले से ही पता कर लिया जाता है कि वह एक लड़की है या लड़का।

    इसी कारण बहुत से अज्ञानी लोगों को जब यह पता चलता था कि पेट में लड़की पल रही है तो दवाइयों और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके उस लड़की को पेट में ही मार दिया जाता है।

    कन्या भ्रूण हत्या के कारण हमारे देश में लड़कियों की संख्या कम है और लड़कों की संख्या ज्यादा है 2019 के जनगणना के अनुसार 100 महिलाओं पर 107 पुरुष हैं।

    कन्या भ्रूण हत्या अपराध को लेकर भारत सरकार के कानून

    हालांकि हमारे भारत सरकार ने बहुत से कड़े कानून बना रखे हैं जिससे कन्या भ्रूण हत्या को रोका जा सके और पहले के मुकाबले आज के समय में यह सब नहीं होता है क्योंकि पहले के लोग ज्यादा जागरूक नहीं थे और आज के समय में लगभग सभी लोग जागरूक हैं।

    लेकिन फिर भी कहीं कहीं ऐसे लोग होते हैं जो कानून को तोड़कर पैसे के दम पर पेट में पलने वाले बच्चे का लिंग पता कर लिया जाता है और उससे जन्म लेने से पहले ही मार दिया जाता है।

    भारत सरकार की तरफ से यह कहा गया है कि कहीं भी कन्या भ्रूण हत्या जैसा अपराध किया जा रहा है तो उस अपराधी के बारे में जानकारी देने वाले को सरकार की तरफ से ₹10000 का इनाम दिया जाएगा।

    और जो व्यक्ति कन्या भ्रूण हत्या का अपराध कर रहा है उसे धारा 313, 314 और 315 के तहत उस पर कड़ी सुनवाई की जाएगी और उसे दंड दिया जाएगा।

    कन्या भ्रूण हत्या के कारण

    कन्या भ्रूण हत्या के बहुत सारे कारण हैं जैसे कि –

    • पुराने समय से चले आए रहे रीति रिवाज जैसे कि लोग सोचते हैं कि अगर हमारे घर में लड़की होगी तो हमें अपना वंश आगे कैसे बढ़ेगा।
    • लोग सोचते हैं कि अगर हमारे घर में लड़की होगी तो दहेज में पैसे देने होंगे और उसके पालन-पोषण में बहुत ज्यादा पैसे खर्च होंगे।
    • बहुत से परिवार में गर्भवती महिला को उनके परिवार के लोगों द्वारा दबाव बनाया जाता है कि एक लड़का पैदा करो और जबरदस्ती पेट में पल रहे बच्चे की जांच कराई जाती है और लड़की होने पर पेट में ही उसकी हत्या कर दी जाती है।
    • कई परिवार अज्ञान और मूर्ख होने के कारण बेटी को पेट में ही मार दिया जाता है।

    कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए उपाय

    जैसा कि हम जानते हैं कि हमारी सरकार कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए पूरी कोशिश कर रही है और इसमें हमारी भारत सरकार सफल भी हो रही है जैसे जैसे लोगों को ज्ञान होता जा रहा है, और उन्हें यह समझ में आ रहा है कि लड़का और लड़की एक समान है।

    और आज के समय में तो लड़कियां लड़कों से पढ़ाई और खेलकूद के मामले में भी आगे जा रही हैं इसलिए अब कन्या भ्रूण हत्या बहुत ही कम होता है लेकिन अब भी कुछ ऐसे लोग पड़े हैं जो अभी तक यह बात नहीं समझ पाए हैं।

    अगर हमें कहीं भी कन्या भ्रूण हत्या के बारे में पता चलता है तो हमें तुरंत पुलिस को फोन कर देना चाहिए ताकि उस व्यक्ति को दंड मिल सके जो इतना बड़ा अपराध करने जा रहा है या कर चुका है।

    सरकार ने “बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ“ अभियान भी चलाया है जिसमें सभी लोगों को पता चल रहा है कि लड़का लड़की एक समान है।

    उपसंघार

    कन्या भ्रूण हत्या बहुत बड़ा अपराध है इसे हमे न ही करना है और न किसी को करने देना है, लड़का लड़की एक समान है लड़का भी अपने घर परिवार के लिए मेहनत करता है और लड़की भी अपने घर परिवार के लिए मेहनत करती है। हमे सभी को समान नजरो से देखना चाहिए।

     

    Next Nibandh in Shorts

    कन्या भ्रूण हत्या पर निबंध

    1. जब किसी गर्भवती महिला के पेट में पल रहे बच्चे को मार दिया जाता है, तो उसे भ्रूण हत्या कहते हैं।
    2. पहले के समय में जब आधुनिक तकनीक नहीं थी तो लोग लड़की के पैदा होते ही उसे मार देते थे।
    3. लेकिन आज के आधुनिक समय में तकनीक का इस्तेमाल करते हैं पेट में ही पल रहे बच्चे का लिंग पता कर लिया जाता है।
    4. और दवाइयों का इस्तेमाल करके बच्ची को पेट में ही मार दिया जाता है।
    5. कन्या भ्रूण हत्या बहुत बड़ा अपराध है।
    6. कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं।
    7. कन्या भ्रूण हत्या लोग अज्ञानता और लोगों के लड़के की चाह में करते हैं।
    8. लेकिन समय के साथ अब यह अपराध बहुत ही कम होता है।
    9. भारत सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान शुरू किया है जिसमें वह सफल भी हो रहे हैं।
    10. लड़का लड़की सब समान और किसी को भी इतना बड़ा पाप नहीं करना चाहिए।

     

    इस वेबसाइट पर सभी प्रकार के निबंध उपलब्ध है अगर आपको इस निबंध को लेकर कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं।

     

    कन्या भ्रूण हत्या पर निबंध, Kanya Bhrun Hatya Par Nibandh, कन्या भ्रूण हत्या पर निबंध,कन्या भ्रूण हत्या,kanya bhrun hatya,kanya bhrun hatya par nibandh,kanya bhrun hatya nibandh,कन्या भ्रूण हत्या पर कविता,कन्या भ्रूण हत्या निबंध,कन्या भ्रूण हत्या पर निबंध 800 / kanya bhrun hatya par nibandh |,भ्रूण हत्या,कन्या भ्रूण हत्या महापाप,kanya bhroon hatya par nibandh in hindi,कन्या भ्रूण हत्या पर निबंध 250 शब्द / kanya bhrun hatya par nibandh |,कन्या भ्रूण हत्या क्यों होती है,kanya bhrun hatya par kavita

    close