Skip to content

भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों पर निबंध,Essay on Indian Freedom Fighters in Hindi,Nibandh

    भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों पर निबंध,Essay on Indian Freedom Fighters in Hindi,Nibandh

    प्रस्तावना

    स्वतंत्रता सेनानी, भारत की ऐसी महान लोग थे जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। उन्होंने देश की आजादी के लिए कई दर्द और संघर्षों का सामना किया। हमारे भारत देश पर ब्रिटिश राज्य ने 200 साल से भी अधिक समय तक राज्य किया। कई स्वतंत्रता सेनानियों ने कई प्रकार से देश को आजाद करने के लिए लड़ाई लड़ी। उनकी त्याग और परिश्रम के लिए भारत देश का हर निवासी उन स्वतंत्रता सेनानियों का हमेशा ऋणी रहेगा।

    महान स्वतंत्रता सेनानियों के नाम

    स्वतंत्रता सेनानियों की सूची का अंत नहीं है। देश की आजादी के लिए और ब्रिटिश साम्राज्य से लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की संख्या अनगिनत रही है। आज हम स्वतंत्र भारत में जो जीवन जी रहे हैं वह सब स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग का ही फल है। इस प्रकार अपनी मातृभूमि के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी और स्वतंत्रता सेनानियों की सूची में अपना नाम चिन्हित किया। लेकिन कुछ विश्व प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के नामों में महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, लाल बहादुर शास्त्री, लाला लाजपत राय, सुखदेव राजगुरु, मंगल पांडे, सरदार बल्लभ भाई पटेल आदि शामिल हैं।

    महान स्वतंत्रता सेनानी व भारत के राष्ट्रपति महात्मा गांधी का योगदान

    भारत की स्वतंत्रता में महात्मा गांधी की भूमिका सर्वाधिक सक्रिय रहे और उन्होंने देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। भारत के राष्ट्रपिता कहने वाले महात्मा गांधी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए कई आंदोलनों को दिशा दी। सच्चाई और अहिंसा के मार्ग पर चलकर उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य को धूल चटाई। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण और सर्वाधिक योगदान दिया। उन्होंने दांडी मार्च आंदोलन की शुरुआत की। अंग्रेजों भारत छोड़ो को सक्रिय रुप से शुरू किया। उन्होंने हर एक भारतीय को एकता के सूत्र में पिरो कर ब्रिटिश साम्राज्य के प्रति एक सेना खड़ी करी और आजादी की अंतिम लड़ाई जारी रखें।

    महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहर नेहरू का योगदान

    भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में मुख्य रूप से पंडित जवाहरलाल नेहरू का नाम भी अंकित है। उन्होंने भारत देश के लिए कई लड़ाइयां लड़ी और भारत देश को आजाद कराने में अपनी मुख्य भूमिका निभाई। वे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने। उन्होंने महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए कई स्वतंत्रता आंदोलनों में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। नेहरू जी को गाली जी के साथ झील की यातनाएं भी सहन करनी पड़ी थी।लेकिन जेल से निकलने के बाद दोनों ने ही कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया और ब्रिटिश साम्राज्य के प्रति स्वतंत्रता की लड़ाई फिर शुरू कर दी।

    महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस का योगदान

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक महान नेता और स्वतंत्रता सेनानी थे।उन्होंने शांति और अहिंसा का रास्ता नहीं चुना बल्कि उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के प्रति हथियार उठाने की आवाज उठाई। आजादी के लिए उनका संदेश था, “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा।” अपनी भारतीय सेना को ब्रिटिश साम्राज्य के समक्ष मजबूत बनाए रखने के लिए उन्होंने हिटलर का सहयोग भी प्राप्त किया था।

    महान स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री का योगदान

    लाल बहादुर शास्त्री स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने आजीवन एक साधारण जीवन जिया और स्वतंत्रता आंदोलनों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने नमक आंदोलन में महात्मा गांधी का महत्वपूर्ण सहयोग किया।इसके अतिरिक्त उन्होंने सत्याग्रह आंदोलन में भी प्रति भाग लिया और 6 साल तक जेल की यातनाएं झेली। उन्होंने हरित क्रांति आंदोलन में प्रतिभाग लेकर भारतीय खाद्यान्न क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।

    महान स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई का योगदान

    भारत की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई एक महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक रहीं। उन्होंने भारत में महिलाओं की शक्ति को उजागर किया। उन्होंने भारत की लड़ाई के लिए अपने पुत्र का भी त्याग किया। देश की लड़ाई में उन्होंने अपने पुत्र की परवाह किए बिना युद्ध किया और यही कारण है कि रानी लक्ष्मी बाई की कहानी आज भी बच्चों को सुनाई जाती है और उनके साहस की गाथा गाई जाती है।

     

    भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों पर निबंध,Essay on Indian Freedom Fighters in Hindi,Nibandh, essay on freedom fighters in hindi,essay on freedom fighters,essay on freedom fighters in english,freedom fighters of india,essay on indian freedom fighters in hindi,freedom fighters,essay on freedom fighters of india,भारतीय स्वतंत्रता सेनानी पर निबंध,essay on unsung freedom fighter in hindi,स्वतंत्रता सेनानी पर निबंध,indian freedom fighters,भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का संघर्ष पर निबंध,भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की संघर्ष गाथा पर निबन्ध,freedom fighters essay

    close