Skip to content

Digital Seva Yojana , डिजिटल सेवा योजना ऑनलाइन आवेदन सूची?

    Table of Contents

    Digital Seva Yojana , डिजिटल सेवा योजना ऑनलाइन आवेदन सूची?

    Rajasthan Mukhyamantri Digital Seva Yojana (मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना) 2023 Online Registration, Free Smartphone Yojana – राजस्थान सरकार द्वारा बढ़ते डिजिटलीकरण के साथ कार्यों को आसान बनाने के लिए सरकारी कार्यों के साथ-साथ कई तरह की योजनाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से नागरिकों को प्रदान करना शुरू कर दिया गया है। जिसे देखते हुए राज्य में डिजिटल माध्यम से कार्यों को पूरा करने में सहयोग देने के लिए राजस्थान ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के जारी बजट में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना को आरम्भ करने की घोषणा की गई है, इस योजना के माध्यम से सरकार राज्य में चिरंजीवी परिवार की मुखिया महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए निःशुल्क फ्री स्मार्ट फ़ोन उपलब्ध करवाएगी। इससे महिलाओं के लिए डिजिटल सेवा सुलभ हो जाएगी और वह अपने कार्यों को ऑनलाइन स्मार्ट फ़ोन के माध्यम से पूरा कर सकेंगी।

     

    Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023

    राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को फ्री स्माटफोन उपलब्ध करवाया जाएगा। जिसमें 3 वर्ष तक इंटरनेट की सेवा भी प्रदान की जाएगी। यह स्मार्टफोन प्रदेश की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। स्मार्टफोन की प्राप्ति करने के लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। इस योजना का लाभ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को प्रदान किया जाएगा। Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 को आरंभ करने की घोषणा बजट भाषण 2023- 23 में की गई थी। यह योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए डिजिटल सेवा को सुलभ बनाएगी। इसके अलावा सभी सरकारी योजनाओं की पहुंच भी महिलाओं तक सुनिश्चित करेगी।

    Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 Highlights

    योजना का नाम मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना
    किसने आरंभ की राजस्थान सरकार
    लाभार्थी राजस्थान की महिलाएं
    उद्देश्य महिलाओं को स्मार्टफोन प्रदान करना
    आधिकारिक वेबसाइट Click Here
    साल 2023
    आवेदन का प्रकार ऑनलाइन/ऑफलाइन
    राज्य राज्य

    Mukhyamantri Digital Seva Yojana के माध्यम से 15 नवंबर से बांटे जाएंगे मोबाइल

    15 नवंबर से Mukhyamantri Digital Seva Yojana के माध्यम से राजस्थान के हर ग्राम में मोबाइल फोन बांटने की प्रक्रिया की जाएगी। जिसके लिए हर ग्राम में मोबाइल फोन बांटने के लिए एक कैंप स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा सरकार लाभार्थी महिलाओं को पेमेंट करने व सब्सक्राइबर फ्रॉड से बचाने के लिए उन्हें ट्रेनिंग भी देखी। जिसके लिए राज्य की 70000 सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को मास्टर ट्रेनिंग दी जाएगी। इन सखियों को डिजिटल सखियों का नाम दिया जाएगा। यह ट्रेनिंग देने के लिए DOIT ने राजीविका के माध्यम से एक कोर्स तैयार किया है। हर ग्राम में 4-4 डिजिटल सखियों का समूह तैयार किया जाएगा। यह समूह लाभार्थियों को फोन के वितरण और उपयोग की जानकारी देंगी। इसके अलावा इन डिजिटल सखियों के ऊपर ग्राम की पात्र महिलाओं को मोबाइल प्राप्त करने के लिए कैंप तक लाने की जिम्मेदारी भी होगी।

    मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का उद्देश्य

    महिलाओं की स्थिति को बेहतर एवं मजबूत बनाने के प्रयोजन से राजस्थान सरकार ने Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 की शुरुआत की है। इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का एक मात्र उद्देश्य राज्य में रहने वाली महिलाओं को डिजिटल माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वह राज्य में जारी होने वाली सुविधाओं के बारे में अपडेटेड रहे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देने में कारगार साबित होगी। इस योजना का लाभ मिल जाने से महिलाएं अपने हुनर को और निखार पाएगी, और नई-नई तकनीके सीख पाएंगी। अगर राज्य में महिलाओं को लेकर सरकार कोई योजना एवं सुविधा को शुरू करती है, तो लाभार्थी घर बैठे ही अपने स्मार्टफोन की मदद से आवेदन करने में सक्षम होगी। Free Smartphone Yojana के सफलतापूर्वक जारी होने से राज्य में महिलाओं की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।

    Mukhyamantri Digital Seva Yojana के तहत खर्च किए जाएंगे 1200 करोड़ रुपए

    जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के माध्यम से राज्य की 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवारों की मुखिया महिला को 3 साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन प्रदान किए जाएंगे। जिस पर लगभग 1200 करोड़ रुपए का खर्च किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से चिरंजीवी परिवारों को स्मार्टफोन इसलिए प्रदान किए जा रहे हैं ताकि स्मार्टफोन के माध्यम से राज्य में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी चिरंजीवी परिवारों तक आसानी से पहुंचाई जा सके और साथ ही वह स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे ही योजनाओं के तहत आवेदन करके उनका लाभ ले सके।

    सरकार को दिवाली से पहले मिल सकती है स्मार्टफोन की पहली खेप

    राज्य सरकार के द्वारा से आरंभ की गई मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के लिए प्राप्त हुई तकनीकी बोलियों की बुधवार को जांच की गई है। इस योजना के लिए चार कंपनियों द्वारा तकनीकी बोली पेश की गई थी। जिसमें से तीन कंपनियां इसमें उपस्थित हुई। जो सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनल) एयरटेल एवं रिलायंस जिओ है। निविदा पेश करने वाली प्राइवेट कंपनी वोडाफोन को इसमें शामिल नहीं किया गया है। जल्द ही उच्च स्तरीय समिति निविदाओं का आकलन करके आगे फैसला करेगी। इसके अलावा अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस योजना के तहत सरकार को स्मार्टफोन की पहली खेप दिवाली से पहले प्राप्त हो सकती है।

    स्मार्टफोन में 2 सिमों का किया जा सके का इस्तेमाल

    Mukhyamantri Digital Seva Yojana के द्वारा से प्रदान किए जाने वाले 2 सिमों का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके प्रायमरी स्लॉट में सिम पहले से ही एक्टिवेट करके दिया जाएगा। जिसे बदला नहीं जा सकेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन का इस्तेमाल उचित लाभान्वित ही करें सके। इसके लिए इसमें कई उपाय किए जा रहे हैं। राजस्थान में अगले साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार ऐसे में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री गहलोत की इस महत्वाकांक्षी बजटीय घोषणा को आचार संहिता लगने से पहले पूरा कर दिया जाएगा।

    स्मार्टफोन के साथ प्रदान की जाएगी 3 साल तक मुफ्त इंटरनेट कनेक्टिविटी

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा सभी मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना से जुड़ी परिवार की मुखिया महिला को स्मार्टफोन प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह स्मार्टफोन महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उनको शिक्षित भी करेगा। इसके अलावा महिलाएं जागरूक भी हो सकेंगी। इस योजना को आरंभ करने की घोषणा बजट 2023 में की गई थी। जल्द डिपार्टमेंट द्वारा स्मार्टफोन की खरीद की जाएगी। जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कंपनियों का चयन किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत लगभग एक करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवार की महिला मुख्य को 3 साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन मुहैया कराया जाएगा।

    यह इंटरनेट कनेक्टिविटी मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी महिला के पास जन आधार कार्ड होना अनिवार्य है। स्मार्टफोन के माध्यम से महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी महिलाओं को प्राप्त हो सकेगी।

    Mukhyamantri Digital Seva Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

    राजस्थान सरकार की पहल मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की प्रमुख विशेषताएं और लाभ इस प्रकार हैं : –

    • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 का शुभारंभ किया गया है।
    • इस योजना के अंतर्गत सभी पात्र महिलाओं को स्मार्ट फ़ोन का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा स्मार्ट फ़ोन के साथ-साथ महिलाओं को 3 वर्ष तक का इंटरनेट भी निशुल्क मुहैया कराया जाएगा।
    • राजस्थान राज्य की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा।
    • राज्य में रहने वाली चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके स्मार्ट फ़ोन प्राप्त कर पाएंगी।
    • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने Mukhyamantri Digital Seva Yojana की घोषणा बजट 2023- 23 में की है, जिसका लाभ राज्य की पात्र महिलाओं को होगा।
    • इस योजना के माध्यम से महिलाओं की समाजिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा एवं वह घर बैठे डिजिटल सेवाओं का लाभ ले सकेंगी।
    • राज्य सरकार महिलाओं के लिए नई-नई योजनाओं को आरंभ करती रहती है, इस स्मार्ट फ़ोन के मदद से वह इन योजनाओं के लिए अपडेटेड रहेंगी।
    • Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 के अंतर्गत मिलने वाले स्मार्टफोन के लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।

    Mukhyamantri Digital Seva Yojana पात्रता मानदंड

    इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के कोई लिए की खास पात्रता निर्धारित नहीं की गयी है, पर आवेदनकर्ता महिला को निम्न बताई बातों का ध्यान रखना आवश्यक है:-

    • आवेदन करने वाली महिला राजस्थान राज्य की स्थाई नागरिक होनी चाहिए।
    • मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के अंतर्गत केवल चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया ही अपना आवेदन कर सकती है।

    आवश्यक दस्तावेज

    • आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
    • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
    • पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
    • आयु का प्रमाण
    • राशन कार्ड प्रमाण पत्र
    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
    • मोबाइल नंबर
    • ईमेल आईडी

    मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

    राजस्थान राज्य की सरकार ने अभी Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 को आरंभ करने की घोषणा की है। किसी भी विभाग अथवा मंत्रालय के द्वारा इस योजना में आवेदन के सम्बन्ध में कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। अभी राज्य की सरकार ने इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु कोई आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की है। बहुत जल्द ही सरकार इस योजना से जुडी आधिकारिक वेबसाइट शुरू करेगी, जिसकी जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया सभी नागरिको को इस आर्टिकल के माध्यम से मुहैया करा दी जाएगी। सभी नागरिकों से सादर निवेदन है, कि वह इस आर्टिकल के साथ बने रहें।

    मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया

    • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    • आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
    • होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन की स्थिति जाने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा।
    • इस पेज पर आपको अपना जनाधार नंबर दर्ज करना होगा।
    • इसके पश्चात आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको अपने पिता का नाम, आपका नाम, एलिजिबिलिटी स्टेटस आदि दिखाई देगा।
    • यदि आपके सामने एलिजिबिलिटी स्टेटस के अंतर्गत yes लिखा है।
    • तो आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

    Digital Seva Yojana , डिजिटल सेवा योजना ऑनलाइन आवेदन सूची?, kolkota fatafat result,kolkata election result today,kolkota ff today result,kolkata ff tips today,kolkata election result,kolkata fatafat free tips,kolkata election result 2021 live,kolkota fatafat,kolkota ff result,kolkota fatafat tips,kolkota fatafat free tips,kolkota fatafat live video,kolkota fatafat baji to baji game,kolkata municipal corporation,vegetable seller in kolkata,crimes in kolkata,nagaland state lottery result,super 50 news india tv today

    close