Skip to content

Aatmanirbhar Bharat Rojgar Yojana 2023 (ABRY),ऑनलाइन आवेदन एवं योग्यता

    Table of Contents

    Aatmanirbhar Bharat Rojgar Yojana 2023 (ABRY),ऑनलाइन आवेदन एवं योग्यता

    Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana (ABRY) 2023 Online Registration, प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं अप्लीकेशन फॉर्म|

    दिनांक 12 नवंबर 2020 को हमारे देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने देश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना को आरंभ किया है यह योजना निश्चित रूप से देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana 31 मार्च 2022 तक कार्यरत रहेगी इसी श्रेणी में केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना को भी आरंभ किया गया था | इस प्रकार की योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिएआरंभ की जाती रही है|

     

    आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना रजिस्ट्रेशन 2023

    सरकार ने आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना की शुरुआत देश के समस्त युवा वर्ग को रोजगार अवसर प्रदान करने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की हैं। आपको बता दें कि आत्मनिर्भर भारत रोजगार अभियान के तहत देश से सभी युवाओं एवं संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को लाभान्वित किया जायेगा। जो भी उम्मीदवार इस योजना के तहत दिए जाने वाला लाभ प्राप्त करना चाहते हैं वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।

    रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको कही जाने की आवश्यकता नहीं हैं आप घर बैठे अपने मोबाइल फ़ोन, कम्प्यूटर या लैपटॉप की माध्यम से आसानी से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना रजिस्ट्रेशन 2023 करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसकी पूरी प्रोसेस हम आगे दी गयी जानकारी के माध्यम से आपको बताने वाले हैं।

    Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana In Highlights

    योजना का नाम  प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना
    वर्ष 2023
    आरम्भ की गयी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा
    आवेदन का प्रकार अभी घोषित नहीं किया गया
    लाभार्थी देश के नागरिक
    योजना का उद्देश्य रोजगार प्रदान करना
    आरम्भित तिथि 12 नवम्बर 2020
    आवेदन की अंतिम तिथि जून 30 2021
    आवेदन की तिथि अभी घोषित नहीं किया गया
    योजना का लाभ आर्थिक स्थिति में सुधार
    श्रेणी केंद्र सरकार योजना
    आधिकारिक वेबसाइट Click Here

    Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana के कार्यान्वयन के लिए खर्च किए जाएंगे 6400 करोड रुपए

    जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का शुभारंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से लगभग 71 लाख कर्मचारियों को लाभ पहुंचा है। वर्ष 2020- 21 के लिए इस योजना के कार्यान्वयन के लिए सरकार द्वारा 1000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया था। जिसमें से 405 करोड रुपए खर्च किए गए थे। वर्ष 2021-22 के बजट मैं इस योजना के अंतर्गत 3130 करोड़ आवंटित किए गए थे। इस योजना को वर्ष 2022- 23 तक कार्यान्वित किया जाएगा जिसके लिए सरकार द्वारा कुल ₹6400 खर्च किए जाएंगे।

    31 अक्टूबर 2021 तक Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana का लाभ 112060 संस्थानों द्वारा प्राप्त किया गया है। जिसके अंतर्गत 2214.47 करोड़ रुपए 3660141 कर्मचारियों को प्रदान किए गए हैं। 13 दिसंबर 2021 तक यह राशि बढ़कर 2736.66 करोड़ हो गई थी। 12 मार्च 2022 तक 5195330 कर्मचारियों को 4055.90 करोड़ की राशि योजना के अंतर्गत प्रदान की गई है।

    योजना के अंतर्गत रोजगार सर्जन लक्ष्य को किया गया पार

    सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के अंतर्गत निर्धारित औपचारिक रोजगार सर्जन लक्ष्य को पार किया जा चुका है। December 2020 में इस योजना की अधिसूचना जारी की गई थी। जिसके पश्चात इस योजना के अंतर्गत 7.51 million नौकरियां सृजित की गई जो कि 5.85 million के प्रारंभिक लक्ष्य से एक चौथाई अधिक है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 1 october 2020 से 30 march 2022 के बीच 1000 कर्मचारियों तक के उद्यमों में नियुक्त सभी नई औपचारिक नौकरियों का भविष्य योगदान कर्मचारियों और नियुक्त के हिस्से का किया जाएगा जो कि वेतन का 24% होगा। यह योजना केवल ₹15000 से कम आय वाले कर्मचारियों पर लागू की जाएगी।

    इस योजना को रोजगार के अवसर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आरंभ किया गया था। इसके अलावा वर्ष 2024 तक इस योजना के अंतर्गत 22810 crore रुपए खर्च किए जाएंगे। 31 May 2022 तक 0.31 million प्रतिष्ठानों द्वारा 7.51 million नए कर्मचारी पंजीकृत किए गए हैं। जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा 5409.61 crore रुपए खर्च किए गए हैं।

    आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के उद्देश्य क्या है ?

    आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना – जैसा कि आप सभी जानते है कि साल 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण पुरे देश में लॉक-डाउन लगा दिया गया था और बहुत से कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा था। ऐसी स्थिति में सरकार ने देश वासियों के लिए आत्मनिर्भर भारत रोजगार अभियान की शुरुआत इस उद्देश्य से कि ताकि देश के सभी नागरिको को आत्मनिर्भर बनाया जा सके और युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान किये जा सके।

    सरकार द्वारा Atmanirbhar Bharat Rojgar Yojana के तहत नए कर्मचारियों को नियुक्त किया जायेगा और नियुक्ति के 2 वर्ष बाद तक उन्हें 12% भविष्य निधि प्रदान की जाएगी। इस योजना के लिए 22810 करोड़ रूपये का बजट रखा गया हैं और वर्ष 2020-23 तक इस योजना के अंतर्गत लगभग 58.5 लाख कर्मचारियों को लाभान्वित किये जाने का लक्ष्य रखा गया हैं।

    योजना के माध्यम से लाभवंती हुए 46.89 लाख नागरिक

    आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के माध्यम से 46.89 लाख नागरिक लाभवंती हुए हैं। इस बात की जानकारी संसद के माध्यम से 10 फरवरी 2022 को प्रदान की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महामारी के बीच रोजगार सर्जन को प्रोत्साहित करना है। 29 जनवरी 2022 तक 1.26 लाख प्रतिष्ठानों के माध्यम से 46.89 लाख लाभार्थियों को इस योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। इस बात की जानकारी श्रम मंत्री रामेश्वर तेली द्वारा प्रदान की गई है। इस योजना को 1 अक्टूबर 2020 से प्रभावी रुप से लांच किया गया था। कोविड-19 महामारी के दौरान सामाजिक सुरक्षा लाभ और रोजगार के नुकसान की भरपाई के साथ-साथ इस योजना के माध्यम से नए रोजगार के सर्जन के लिए नियुक्तओ को प्रोत्साहित किया जाता है।

    Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana का संचालन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के माध्यम से किया जाता है। जिसके माध्यम से नियोक्ताओं के वित्तीय बोझ को कम किया जा सके एवं अधिक श्रमिकों को काम पर रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून 2021 से बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दी गई थी।

    योजना के माध्यम से प्रदान की गई 40 लाख नौकरियां

    जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कोरोना महामारी के कारण पिछले दिनों कई लोगों की नौकरियां चली गई है। इस स्थिति में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana का शुभारंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से करीब 40 लाख लोगों को नौकरियां प्राप्त हुई है। 27 नवंबर 2021 तक कुल 39.59 लोगों को नौकरियां प्रदान की जा चुकी है। इन सभी नागरिकों को 1.16 लाख प्रतिष्ठानों के माध्यम से प्रदान किया गया है। इस बात की जानकारी श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली द्वारा प्रदान की गई। इस योजना को आत्मनिर्भर भारत पैकेज के अंतर्गत लांच किया गया था। वह सभी कंपनियां इस योजना का लाभ उठा सकते हैं जो ईपीएफओ के अंतर्गत रजिस्टर्ड है।

    71.80 लाख कर्मचारियों को पहुंचाया जाएगा योजना का लाभ

    जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना को रोजगार के अवसरों में वृद्धि लाने के लिए आरंभ किया गया था। इस योजना को आरंभ करते समय लगभग 58.5 लाख लाभार्थियों को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अब इस लक्ष्य को बढ़ाकर 71.80 लाख लाभार्थी कर दिया गया है। इस योजना के माध्यम से 71.80 लाभार्थियों को कवर किया जाएगा। इस बात की जानकारी श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा लोकसभा में प्रदान की गई है। 12 जुलाई 2021 तक इस योजना के माध्यम से 84,390 संस्थानों के 22.57 लाख कर्मचारियों को 993.26 करोड़ रुपए का लाभ प्रदान किया गया है। इस योजना को पिछले वर्ष आत्मनिर्भर भारत पैकेज 3.0 के अंतर्गत लांच किया गया था। इस योजना का कार्यान्वयन एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन के माध्यम से किया जा रहा है।

    Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य नियोक्ताओं को रोजगार सृजित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के माध्यम से उन कर्मचारियों को भी लाभ पहुंचाया जाएगा जिनकी नौकरी कोरोनावायरस संक्रमण के कारण गई है और उन्होंने 30 सितंबर 2020 तक किसी भी ईपीएफ कवर्ड संस्थान में नौकरी नहीं की है। सरकार द्वारा इस योजना का विस्तार अब 31 मार्च 2022 तक कर दिया गया है।

    1000 से अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों को प्रदान कि जाएगी दोहरी सब्सिडी

    आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का लाभ उठाने के लिए 50 कर्मचारियों से कम वाली कंपनियों को कम से कम 2 नए कर्मचारी को नौकरी प्रदान करनी होगी। इसी तरह 50 से अधिक कर्मचारी वाली कंपनियों को सब्सिडी का लाभ प्राप्त करने के लिए 5 नए नागरिकों को नौकरी प्रदान करनी होंगी। यदि प्रतिष्ठान में कर्मचारियों की संख्या 1000 तक है तो उनको दोहरी सब्सिडी प्रदान की जाती है। ऐसी सभी कंपनियों के कर्मचारियों को वेतन का 24% हिस्सा सब्सिडी के रूप में प्राप्त होता है। जिसमें कंपनी एवं कर्मचारी दोनों के हिस्से का 12-12% पीएफ कंट्रीब्यूशन शामिल होता है। सभी 1000 से अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों को 12% सब्सिडी प्रदान की जाएगी। यह सब्सिडी 2 वर्ष तक प्रदान की जाएगी।

    पंजीकरण की अंतिम तिथि का किया गया विस्तार

    Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana को अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से नियोक्ताओं को रोजगार सृजित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह योजना आत्मनिर्भर भारत 3.0 पैकेज के अंतर्गत घोषित कि गई थी। आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के अंतर्गत पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून 2021 निर्धारित की गई थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दिया गया है। नागरिकों द्वारा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया जा सकता है। ईपीएफ और एमपी अधिनियम 1952 के अंतर्गत पंजीकृत होने वाले नए कर्मचारी एवं नए प्रतिष्ठान 31 मार्च 2022 तक इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण कर सकते हैं।

    16.5 लाख लाभार्थियों को मिला योजना का लाभ

    इस योजना को कोरोना संक्रमण के दौरान हुई रोजगार के नुकसान की भरपाई करने के लिए आरंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत नई नियुक्ति पर 2 साल तक सरकार द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि का योगदान किया जाएगा। यह योगदान वेतन का 12%–12% होगा। इस योजना के माध्यम से नियोक्ता रोजगार सृजित करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। इस योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 16.5 लाख नागरिकों को लाभ पहुंचा है। यह जानकारी श्रम मंत्री संतोष गंगवार द्वारा 17 मार्च 2021 को राज्यसभा में दी गई है। Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के माध्यम से कार्यान्वित किया जाएगा।

    इसके अलावा श्रम मंत्री द्वारा यह भी बताया गया कि

    पीएमजीकेवाई योजना के अंतर्गत 38.82 लाख कर्मचारियों के ईपीएफ खाते में 2567.66 करोड़ रुपए जमा किए गए हैं। इसके अलावा अप्रैल से दिसंबर 2020 के दौरान कर्मचारी भविष्य निधि योजना में 9.27 लाख महिलाएं, नई पेंशन योजना में 1.13 लाख तथा कर्मचारी राज्य बीमा योजना में 2.03 लाख महिला कर्मचारी जुड़ी है।

    21 लाख कर्मचारियों को प्राप्त हुए नए रोजगार

    इस योजना के अंतर्गत अब तक 22810 करोड़ रुपए का खर्च किया जा चुका है। जिससे कि 21 लाख नए कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है। इस योजना का लाभ केवल वही कर्मचारी उठा सकते हैं जिनकी मासिक आय ₹15000 से कम है एवं वह 1 अक्टूबर 2020 से पहले किसी ऐसे संस्थान में काम नहीं कर रहे थे जो ईपीएफओ के साथ रजिस्टर्ड है। इसके अलावा कर्मचारियों के पास यूएएन नंबर होना भी अनिवार्य है। यदि किसी कर्मचारी की सैलरी ₹15000 से कम है एवं वह ईपीएफओ का मेंबर है तो उसे इस योजना का लाभ तभी प्रदान किया जाएगा जब उसकी 1 मई 2020 से 30 सितंबर 2020 के बीच नौकरी गई हो। इस अवधि के दौरान कर्मचारी किसी ऐसी कंपनी से जुड़ा नहीं होना चाहिए जो ईपीएफओ के साथ रजिस्टर है।

    आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना सर्वेक्षण

    श्रम मंत्री संतोष गंगवार द्वारा 18 फरवरी 2021 को नीति निर्माण के लिए आंकड़ों के महत्व पर जोर देते हुए प्रवासी एवं घरेलू श्रमिकों सहित पांच अखिल भारतीय सर्वेक्षण के लिए सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन लॉन्च करने का निर्णय लिया है। श्रम मंत्री द्वारा सर्वेक्षण के लिए दिशा निर्देश एवं प्रश्नावली भी प्रदान कि गई है। सटीक आंकड़ों के आधार पर सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं बनाई जाती हैं। यदि सरकार के पास सटीक डाटा उपलब्ध नहीं होगा तो सरकार द्वारा सटीक योजनाएं नहीं बनाई जा सकेंगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा सर्वक्षण आयोजित किया जाएगा। इस सर्वक्षण के माध्यम से जो डाटा कलेक्ट किया जाएगा उस के माध्यम से योजनाएं बनाई जाएंगी। श्रम मंत्रालय द्वारा पांच सर्वक्षण किए जाएंगे जो कि कुछ इस प्रकार है।

    • ऑल इंडिया सर्वे ऑन माइग्रेंट वर्कर्स
    • ऑल इंडिया सर्वे ऑन डॉमेस्टिक वर्कर्स
    • दी ऑल इंडिया सर्वे ऑन इंप्लॉयमेंट जेनरेटेड बाय प्रोफेशनल
    • ऑल इंडिया सर्वे ऑन इंप्लॉयमेंट जेनरेटेड इन ट्रांसपोर्ट सेक्टर
    • ऑल इंडिया क्वार्टरली establishment बेस्ड एम्प्लॉयलेंट सर्वे

    इन सर्वक्षण के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली योजनाएं सटीक ढंग से कार्यरत की जा रही हैं या नहीं। सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना आरंभ की गई थी। जिसके अंतर्गत सरकार ने 25000 करोड रुपए का 2 साल के लिए बजट निर्धारित किया था। इस योजना के माध्यम से 54 लाख नए कर्मचारियों को रोजगार प्रदान किया जाएगा। इन सर्वे के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना की भी समीक्षा की जा सकेगी और यह पता लगाया जा सकेगा कि यह योजना सही से कार्यरत की जा रही है या नहीं। इन सर्वे का रिजल्ट 7 से 8 महीने में आ जाएगा।

    Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

    Aatmnirbhar Bharat Rozgar Yojana के अंतर्गत यदि कंपनियां लॉकडाउन के दौरान नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को वापस लेती हैं तो उन्हें 12% से लेकर 24% तक की ईपीएफओ द्वारा वेतन सब्सिडी प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के माध्यम से अगले 2 साल में 10 लाख नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस योजना के अंतर्गत लगभग ₹6000 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। सूत्रों के अनुसार अब तक 20 या फिर उससे अधिक श्रमिकों वाली 5 लाख कंपनियां ईपीएफओ ने पंजीकरण कर चुकी है। जिसमें से यदि प्रत्येक कंपनी ने दो कर्मचारियों को नौकरी प्रदान की तो 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य आसानी से प्राप्त हो जाएगा। यह सरकार का नौकरी सर्जन की दिशा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है।

    इस कदम से जिन लोगों की लॉकडॉउन के कारण नौकरी गई थी उन्हें जल्द से जल्द नौकरी प्राप्त हो जाएगी। यह भी संभावना लगाई जा रही है कि साल की शुरुआत में अर्थ व्यवस्था ठीक नहीं थी लेकिन साल के अंत में अर्थवयवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। कई सारे सेक्टरों में मांग बढ़ रही है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों को जल्द से जल्द नौकरी वापस प्राप्त हो जाएगी।

    Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana को मिली केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी

    जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना को कंपनियों को नियुक्तियां करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आरंभ किया गया था। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 2 साल तक कंपनियों और अन्य इकाइयों द्वारा की गई नई भर्तियों के लिए ईपीएफ में कर्मचारी तथा नियुक्त दोनों का अंशदान सरकार द्वारा किया जाएगा। Aatmnirbhar Bharat Rozgar Yojana के अंतर्गत केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 1585 करोड़ रुपए की मौजूदा वित्त वर्ष के लिए मंजूरी दे दी गई हैम इसके अलावा इस योजना की पूरी अवधि जो कि 2020 से 2023 तक है के लिए 22,810 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी गई है। आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के माध्यम से 58.5 लाख कर्मचारियों को लाभ पहुंचेगा।

    आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के लाभार्थी कौन होंगे ?

    हम आपको नीचे दी गयी सूचना के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के लाभार्थी कौन होंगे इसके विषय में बताने जा रहें हैं। आप नीचे दिए गए जानकारी पढ़ सकते हैं –

    • किसान
    • प्रवासी मजदूर
    • कुटीर उद्योग में काम करने वाले नागरिक
    • मध्यमवर्गीय उद्योग
    • मछुआरे
    • गरीब लोग
    • काश्तगार
    • असंगठित क्षेत्र
    • पशुपालक
    • संगठित क्षेत्र
    • लघु उद्योग

    आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के लाभार्थी (कर्मचारी)

    PM Atma Nirbhar Bharat Rojgar देश के वह कर्मचारी जिनका वेतन ₹15000 रुपए से कम है जो 1 अक्टूबर 2020 से पहले किसी ईपीएफओ रजिस्टर्ड प्रतिष्ठान नियुक्त नहीं थे और उनके पास किसी प्रकार का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर नहीं था या फिर ईपीएफ मेंबर अकाउंट नंबर 1 अक्टूबर 2020 से नहीं था।

    राज्य के वह कर्मचारी जिनके पास यूनिवर्सल अकाउंट नंबर था और उनको उनको ₹15000 से कम का वेतन प्राप्त हो रहा हो। जिनकी नौकरी कोरोना कोरोनावायरस संक्रमण के दौरान 1 मार्च 2020 से 30 सितंबर 2020 चली गई हो और उस कर्मचारी को किसी प्रकार का ईपीएफ रजिस्टर्ड में 30 सितंबर 2020 से नियुक्त न हो।

    आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना स्टैटिसटिक्स

    प्रतिपूर्ण की गई राशि Rs 3457.08 crore
    लाभवंती हुए प्रतिष्ठान 1,27,348
    लाभार्थियों की संख्या 47,04,338

    आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का मूल्यांकन

    • ईपीएफओ द्वारा इस योजना को बंद होने से पहले 3 महीने की अवधि के भीतर योजना का तीसरा पक्ष मूल्यांकन किया जाएगा एवं डीजीई, श्रम और रोजगार मंत्रालय भारत सरकार को एक रिपोर्ट भेजी जाएगी।
    • योजना के मूल्यांकन पर होने वाला खर्च ईपीएफओ द्वारा अपने संसाधनों से वहन किया जाएगा।

    आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का कार्यान्वयन

    • इस योजना को लागू करने के लिए ईपीएफओ द्वारा एक सॉफ्टवेयर विकसित किया जाएगा।
    • इसके अलावा एक ऐसी प्रक्रिया भी विकसित की जाएगी जो पारदर्शी और जवाबदेही हो।
    • सॉफ्टवेयर के माध्यम से नियुक्तओ तथा कर्मचारियों के लिए पात्रता मानदंड को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया जाएगा।
    • ईपीएफओ द्वारा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ईपीएफ के सदस्यों के आधार से जुड़े खाते में धनराशि जमा की जाएगी।

    Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana का निगरानी तंत्र

    ईपीएफओ द्वारा साप्ताहिक आधार पर इस योजना के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए एक तंत्र स्थापित किया जाएगा।
    इस योजना के प्रभावी निगरानी के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार को ईपीएफओ द्वारा मासिक रिपोर्ट प्रदान की जाएगी।

    Aatmnirbhar Bharat Rozgar Yojana का लाभ कैसे उठाएं

    • इस योजना के अंतर्गत कर्मचारी और संस्था दोनों ही इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
    • ईपीएफओ के अंतर्गत रजिस्टर अगर किसी नए अवसर प्रदान करती है तो और इस योजना का लाभ मिल पायेगा।
    • यह एक ऐसी संस्था जिनके कर्मचारी 50 से कम है और वह संस्थाएं दो या दो से अधिक कर्मचारियों को रोज़गार प्रदान करेंगे।
    • और उन कर्मचारी को भविष्य निधि के अंतर्गत पजीकृत किया जायेगा दोनों ही कर्मचारियों को योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।
    • जिन कर्मचारियों की क्षमता 50 से अधिक हो तो उन उनको न्यूतम 5 नए कर्मचारियों को रोज़गार प्रदान कर उनको ईपीएफओ के अंतर्गत पंजीकृत करना जरुरी है।
    • आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का उठाना चाहते हो उन कर्मचारियों का उनका स्वयं का ईपीएफओ अंतर्गत पंजीकृत होना जरुरी है ताकि नये कर्मचारियों तथा संस्था दोनों का लाभ प्रदान किया जायेगा।

    आत्मनिर्भर भारत रोजगार के अंतर्गत खास पांच बातें

    सरकार द्वारा लागू की गई आत्मनिर्भर भारत रोजगार के अंतर्गत कुछ खास बातें हैं जो जानना बेहद महत्वपूर्ण है। जो कि कुछ इस प्रकार है

    • ईपीएफओ पंजीकृत नियोक्ता अगर सितंबर 2020 की तुलना में कर्मचारियों के संदर्भ आधार की तुलना में नए कर्मचारियों को जोड़ते हैं तो उन्हें इस योजना के तहत कवर किया जाएगा।
    • यदि आवश्यक संख्या के नए कर्मचारियों को 1 अक्टूबर 2020 से 3 जून 2021 तक भर्ती किया जाता है तो अगले 2 वर्षों के लिए प्रतिष्ठानों को कवर किया जाएगा
    • न्यूनतम 15000 से कम मासिक वेतन के साथ रोजगार में शामिल होने वाले कर्मचारि योजना के तहत कवर होंगे
    • यूनिवर्सल अकाउंट नंबर रखने वाले किसी भी ईपीएफ सदस्य को 15000 से कम या मासिक वेतन मिलता है जिन्होंने 1 मार्च से 30 सितंबर तक कोरोनावायरस महामारी के दौरान रोजगार से बाहर कर दिया है और 30 सितंबर तक किसी भी इपीएस कवर स्थापना में रोजगार में शामिल नहीं हुए हैं वह लाभार्थी लाभ उठाने के पात्र होंगे।
    • योजना के तहत केंद्र सरकार नए पात्र कर्मचारियों के संबंध में 2 साल के लिए ईपीएफ योगदान के माध्यम से सब्सिडी देगी।
    • 1000 कर्मचारियों को रोजगार देने वाले प्रतिष्ठानों के लिए कर्मचारी का योगदान और नियोक्ता का योगदान कुल वेतन का 24 परसेंट होगा जो केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। हजार से अधिक कर्मचारियों को नियुक्त करने वाले प्रतिष्ठान केवल कर्मचारियों का पीएफ योगदान केंद्र सरकार द्वारा वाहन किया जाएगा।

    प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के लाभ

    हमारी केंद्र सरकार इस योजना के अंतर्गत आगामी 2 वर्ष तक योजना के लाभ प्रदान करेगी तो आइए जानते हैं भारत सरकार द्वारा किस प्रकार के लाभ योजना के अंतर्गत प्रदान किए जाएंगे

    • जिन संस्थाओं की कर्मचारी क्षमता 1000 से कम है उन संस्थाओं में कर्मचारी के वेतन के अनुसार उसके हिस्से का 12% तथा काम देने वाली संस्था के हिस्से का 12% जो कि कुल 24% हुआ केंद्र सरकार द्वारा भविष्य निधि ईपीएफओ के अंतर्गत जमा कराया जाएगा
    • इसी प्रकार जिन संस्थाओं की कर्मचारी क्षमता 1000 से अधिक है तो इन संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन के अनुसार कर्मचारी के हिस्से का 12% ही केंद्र सरकार द्वारा भविष्य निधि में दये होगा
    • यह योगदान केंद्र सरकार द्वारा अगले 2 वर्ष तक प्रदान किए जाएंगे

    आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना दस्तावेज एवं पात्रता

    यदि आप आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं तो आपको निम्न दस्तावेजों एवं पात्रताओं की पूर्ति करनी होगी। जिसके विषय में हमने आपको नीचे दी गयी जानकारी के माध्यम से सूचित करने का प्रयास किया हैं। ये विवरण निम्न प्रकार हैं –

    • आधार कार्ड
    • कर्मचारी की न्यूनतम आय 15000 होनी चाहिए।
    • कर्मचारी EPFO के अंतर्गत पंजीकृत होना चाहिए।
    • आवेदनकर्ता भारत देश का स्थायी निवासी होना चाहिए।

    Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana के अंतर्गत कर्मचारियों की पात्रता

    • 1 अक्टूबर 2020 से 30 जून 2021 की अवधि के दौरान नियुक्त किए गए नए कर्मचारी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
    • प्रत्येक नए कर्मचारी के पास आधार सीडेड यूनिवर्सल अकाउंट नंबर होना अनिवार्य है।
    • इस योजना के अंतर्गत लाभ का भुगतान उस वेतन माह के लिए किया जाएगा जिसमें कर्मचारी किसी भी पात्र प्रतिष्ठान में नियुक्त है।
    • यदि कर्मचारी की मासिक वेतन किसी भी समय ₹ 14999 से अधिक हो जाती है तो उस स्थिति में वह कर्मचारी अपात्र हो जाएगा।

    Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana जरूरी दस्तावेज

    • कर्मचारी का ईपीएफओ के अंतर्गत पंजीकरण
    • आधार कार्ड
    • कर्मचारी वेतन ₹15000 प्रति माह तक

    आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश

    • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नियुक्त आपको अपने प्रतिष्ठान को इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत करवाना होगा।
    • नियुक्ता को यह सुनिश्चित करना भी अनिवार्य है कि नियोक्ता द्वारा ईपीएफओ के साथ अद्यतन स्वामित्व रिटर्न पहले से ही दाखिल किया गया है।
    • किसी भी कर्मचारी को रोजगार में लेने से पहले नियोक्ता द्वारा पिछले संस्थान के संबंध में ईपीएफ सदस्य अकाउंट नंबर आदि कि स्व घोषणा लेना अनिवार्य है।
    • नियोक्ता द्वारा एक इलेक्ट्रॉनिक चालान कम रिटर्न सभी कर्मचारियों के संबंध में फाइल करना अनिवार्य है।
    • इस योजना के अंतर्गत अक्टूबर 2020 से जून 2021 तक आवेदन किया जा सकता है।
    • पंजीकरण के 24 महीनों तक इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
    • प्रतिष्ठान द्वारा इसीआर की फाइलिंग समय से करना अनिवार्य है।
    • यदि कोई नया प्रतिष्ठान ईपीएफओ के अंतर्गत पंजीकृत होता है तो इस स्थिति में कर्मचारियों का रेफरेंस बेस जीरो माना जाएगा।
    • नियुक्ता को कर्मचारियों से संबंधित सभी सही जानकारी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रदान करनी होगी। यदि नियोक्ता ने इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई गलत जानकारी दर्ज की है तो इस स्थिति में नियुक्त को दोषी माना जाएगा।
    • यदि नियुक्त द्वारा कर्मचारी के वेतन से पीएफ की राशि काटी जाती है तो इस स्थिति में नियुक्ता के खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा।
    • कोई पात्र कर्मचारी एक जॉब छोड कर दूसरी जॉब करता है तो इस स्थिति में भी उसको इस योजना का लाभ प्राप्त होता रहेगा।
    • यदि कोई पात्र कर्मचारी किसी अपात्र संस्थान में नौकरी करता है तो इस स्थिति में उसको इस योजना का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा।
    • यदि किसी पात्र कर्मचारी की वेतन ₹14999 से अधिक हो जाती है उसको इस योजना का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा।

    आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

    वे सभी इच्छुक उम्मीदवार जो आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं उन उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा। हम आपको (रजिस्ट्रेशन) आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना आवेदन प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से Aatmanirbhar Bharat Rojgaar Yojana 2023 Registration कर सकते हैं। ये स्टेप्स निम्न प्रकार हैं –

    • उम्मीदवार Aatmanirbhar Bharat Rojgaar Yojana 2023 पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले आत्मनिर्भर भारत रोजगार अभियान की आधिकारिक वेबसाइट aatmanirbharbharat.mygov.in पर जाएँ।
    • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खोज जाएगा।
    • होम पेज ही आपको ऊपर रजिस्टर का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
    • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
    • पंजीकरण फॉर्म में आपको सबसे पहले अपना पूरा नाम, ईमेल दर्ज करके कंट्री सेलेक्ट करनी होगी।
    • उसके बाद आपको मोबाइल नंबर दर्ज करके और जन्मतिथि कलेंडर में से सेलेक्ट करनी होगी।
    • उसके बाद जेंडर सेलेक्ट करके क्रिएट न्यू अकाउंट (Create New Account) पर क्लिक करना होगा।
    • इस प्रकार आपकी पंजीकरण/रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

    लॉगिन कैसे करें ?

    हम आपको आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के लिए पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें ? इसकी प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के जरिए बताने जा रहें हैं। अगर आप भी आत्मनिभर भारत रोजगार अभियान के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया जानने के इच्छुक हैं तो आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप इस प्रोसेस के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ये स्टेप्स निम्न प्रकार हैं –

    • उम्मीदवार पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए पहले आधिकारिक वेबसाइट aatmanirbharbharat.mygov.in पर जाए।
    • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाता हैं।
    • होम पेज पर जाकर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
    • लॉगिन पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा।
    • आप पासवर्ड और ओटीपी दोनों के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं।
    • यदि आप पासवर्ड के जरिये लॉगिन करना चाहते हैं तो अपना ईमेल/मोबाइल नंबर दर्ज करें और पसवर्ड दर्ज करके Login With Password के बटन पर क्लिक कर दें। आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
    • यदि आप ओटीपी के जरिये लॉगिन करना चाहते हैं तो अपना ईमेल/मोबाइल नंबर दर्ज करें उसके बाद आपके पास एक ओटीपी भेजा जायेगा फॉर्म में वह ओटीपी दर्ज करके Login With OTP के बटन पर क्लिक कर दें। इस प्रकार आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाती हैं।

    कांटेक्ट डिटेल देखने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले आपको ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
    • होम पेज पर आपको डायरेक्टरी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
    • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
    • इस पेज पर आप कांटेक्ट डिटेल देख सकते हैं।

     

    Aatmanirbhar Bharat Rojgar Yojana 2023 (ABRY),ऑनलाइन आवेदन एवं योग्यता, atmanirbhar bharat rozgar yojana,atmanirbhar bharat rojgar yojana,atmanirbhar bharat rojgar yojna,aatmanirbhar bharat rozgar yojana,aatm nirbhar bharat rojgar yojana,atma nirbhar bharat rozgar yojana,what is atma nirbhar bharat rozgar yojana,atma nirbhar bharat rozgar yojana prakalpa,how to apply atmanirbhar bharat yojana online,atmanirbhar bharat abhiyan,aatmanirbhar bharat rojgar yojana,atmanirbhar bharat rojgar yojana (abry)

    close